आज का पंचांग- 31 अक्टूबर, 2020

Saturday, Oct 31, 2020 - 07:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

31 अक्तूबर, 2020 शनिवार द्वितीय (शुद्ध) आश्विन शुक्ल तिथि पूर्णिमा (रात 8.19 तक) तथा तदोपरांत तिथि प्रतिपदा

विक्रमी सम्वत् : 2077, कार्तिक प्रविष्टे : 15, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1942, दिनांक: 9 (कार्तिक), हिजरी साल : 1442, महीना : रबि-उल-अव्वल, तारीख: 13, सूर्योदय: प्रात: 6.47 बजे, सूर्यास्त: सायं 5.35 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: अश्विनी (सायं 5.58 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र भरणी, योग: सिद्धि (31अक्तूबर- 1 नवम्बर मध्य रात 4.26 तक) तथा तदोपरांत योग व्यतिपात, चंद्रमा: मेष राशि पर (पूरा दिन-रात), सायं 5.58 तक जन्मे बच्चे को अश्विनी नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा रहेगी (प्रात: 7.03 तक), दिशा शूल :  पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल:  प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : आश्विन पूर्णिमा, श्री सत्य नारायण व्रत, कार्तिक स्नान प्रारंभ, महर्षि श्री वाल्मीकि जयंती, सरदार पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती, इंदिरा गांधी बलिदान दिवस।

   
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य तुला में
चंद्रमा मेष में
मंगल मीन में
बुध तुला में
गुरु धनु में
शुक्र कन्या में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

 

Niyati Bhandari

Advertising