आज का पंचांग- 23 अक्टूबर, 2020

Friday, Oct 23, 2020 - 07:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

23 अक्तूबर, 2020 शुक्रवार द्वितीय (शुद्ध) आश्विन शुक्ल तिथि सप्तमी (प्रात:6.57 तक)  तथा तदोपरांत तिथि अष्टमी

विक्रमी सम्वत् : 2077, कार्तिक प्रविष्टे : 7, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1942, दिनांक: 1 (कार्तिक), हिजरी साल : 1442, महीना : रबि-उल-अव्वल, तारीख: 5, सूर्योदय : प्रात: 6.40 बजे, सूर्यास्त: सायं 5.43 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा (23-24 मध्य रात 1.28 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र श्रवण, योग: धृति (23-24 मध्य रात 1.22 तक) तथा तदोपरांत योग शूल, चंद्रमा: धनु राशि पर (प्रात: 7.02 तक) तथा तदोपरांत मकर राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा रहेगी (प्रात: 6.57 से लेकर सायं 6.58 तक)। दिशा शूल : पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए, राहू काल:  प्रात: साढ़े दस से दोपहर 12 बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : राष्ट्रीय शक कार्तिक मासारंभ, सरस्वती बलिदान, मेला ज्वालामुखी, मेला तारा देवी, मेला चामुंडा (हिमाचल)। 23-24 अक्तूबर दुर्गाष्टमी-महाष्टमी, वैसे पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर पश्चिमी हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में श्री दुर्गाष्टमी 23 अक्तूबर को मनानी शास्त्र सम्मत होगी।    

 

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य तुला में
चंद्रमा धनु में
मंगल मीन में
बुध तुला में
गुरु धनु में
शुक्र सिंह में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

 

 

Niyati Bhandari

Advertising