आज का पंचांग- 21 अक्टूबर, 2020

Wednesday, Oct 21, 2020 - 07:14 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

21 अक्तूबर, 2020 बुधवार द्वितीय (शुद्ध) आश्विन शुक्ल तिथि पंचमी (प्रात: 9.08 तक)  तथा तदोपरांत तिथि षष्ठी

विक्रमी सम्वत् : 2077, कार्तिक प्रविष्टे : 5, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1942, दिनांक: 29 (आश्विन), हिजरी साल : 1442, महीना : रबि-उल-अव्वल, तारीख: 3, सूर्योदय : प्रात: 6.39 बजे, सूर्यास्त: सायं 5.45 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: मूला (21-22 मध्य रात 1.13 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा, योग: शोभन (प्रात: 6.49 तक) तथा तदोपरांत योग अतिगंड, चंद्रमा: धनु राशि पर (पूरा दिन-रात), 21-22 मध्य रात 1.13 तक जन्मे बच्चे को मूला नक्षत्र की पूजा लगेगी।  दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहू काल:  दोपहर बारह से डेढ़ बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : सरस्वती आह्वान।       

                              

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य तुला में
चंद्रमा धनु में
मंगल मीन में
बुध तुला में
गुरु धनु में
शुक्र सिंह में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में

Niyati Bhandari

Advertising