आज का पंचांग- 5 सितंबर, 2020

Saturday, Sep 05, 2020 - 07:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

5 सितम्बर, 2020 शनिवार प्रथम (शुद्ध) आश्विन कृष्ण तिथि तृतीया (सायं 4.39 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्थी

विक्रमी सम्वत् : 2077, भाद्रपद प्रविष्टे: 21, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1942, दिनांक: 14 (भाद्रपद), हिजरी साल : 1442, महीना : मुहर्रम, तारीख: 16, सूर्योदय : प्रात: 6.10 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.42 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: रेवती (5-6 मध्य रात 2.21 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अश्विनी, योग: गंड (बाद दोपहर 2.39 तक) तथा तदोपरांत योग वृद्धि,  चंद्रमा: मीन राशि पर (5-6 मध्य रात 2.21तक) तथा तदोपरांत मेष राशि पर प्रवेश करेगा, पंचक रहेगी (5-6 मध्य रात 2.21 तक), 5-6 मध्य रात 2.21 तक जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की तथा उसके उपरांत अश्विनी नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा रहेगी (सायं 4.39 तक), दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल:  प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : तिथि तृतीया का श्राद्ध, श्री गणेश चतुर्थी व्रत, अध्यापक दिवस, डा.एस. राधाकृष्णन का जन्म दिवस।    

    

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य सिंह में
चंद्रमा मीन में
मंगल मेष में
बुध कन्या में
गुरु धनु में
शुक्र कर्क में
शनि मकर में
राहू मिथुन में
केतु धनु में

Niyati Bhandari

Advertising