आज का पंचांग- 7 अगस्त, 2020

Friday, Aug 07, 2020 - 07:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

7 अगस्त, 2020 शुक्रवार भाद्रपद कृष्ण तिथि चतुर्थी (7-8 मध्य रात 2.07 तक)  तथा तदोपरांत तिथि पंचमी 

विक्रमी सम्वत् : 2077, श्रावण प्रविष्टे : 23, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1942, दिनांक: 16 (श्रावण), हिजरी साल : 1441, महीना : जिल्हिज, तारीख: 16, सूर्योदय : प्रात: 5.52 बजे, सूर्यास्त: सायं 7.14 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद (दोपहर 1.33 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद, योग: सुकर्मा (पूरा दिन-रात)। चंद्रमा:  कुंभ राशि पर (प्रात: 6.57 तक) तथा तदोपरांत मीन राशि पर प्रवेश करेगा, पंचक लगी रहेगी (पूरा दिन-रात), दिशा शूल : पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए, राहू काल: प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : श्री गणेश (बहुला) चतुर्थी व्रत।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-


सूर्य कर्क में
चंद्रमा कुंभ में
मंगल मीन में
बुध कर्क में
गुरु धनु में
शुक्र मिथुन में
शनि मकर में
राहू मिथुन में
केतु धनु में

Niyati Bhandari

Advertising