आज का पंचांग- 22 जुलाई, 2020

Wednesday, Jul 22, 2020 - 07:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

22 जुलाई, 2020 बुधवार श्रावण शुक्ल तिथि द्वितीया (सायं 7.23 तक) तथा तदोपरांत तिथि तृतीया

विक्रमी सम्वत् : 2077, श्रावण प्रविष्टे: 7, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1942, दिनांक: 31 (आषाढ़), हिजरी साल : 1441, महीना : जिल्काद, तारीख: 30, सूर्योदय : प्रात: 5.42 बजे, सूर्यास्त: सायं 7.26 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: आश्लेषा (सायं 7.16 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मघा, योग: सिद्धि (बाद दोपहर 2.55 तक) तथा तदोपरांत योग व्यतिपात, चंद्रमा: कर्क राशि पर (सायं 7.16 तक) तथा तदोपरांत सिंह राशि पर प्रवेश करेगा, सायं 7.16 तक जन्मे बच्चे को आश्लेषा नक्षत्र की तथा उसके बाद मघा नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहू काल: दोपहर बारह से डेढ़ बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : चंद्र दर्शन। 

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य कर्क में
चंद्रमा कर्क में
मंगल मीन में
बुध मिथुन में
गुरु धनु में
शुक्र वृष में
शनि मकर में
राहू मिथुन में
केतु धनु में

Niyati Bhandari

Advertising