आज का पंचांग- 3 जुलाई, 2020

Friday, Jul 03, 2020 - 08:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

3 जुलाई, 2020 शुक्रवार आषाढ़ शुक्ल तिथि त्रयोदशी (दोपहर 1.17 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्दशी। 

विक्रमी सम्वत् : 2077, आषाढ़ प्रविष्टे: 20, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1942, दिनांक: 12 (आषाढ़), हिजरी साल : 1441, महीना : जिल्काद, तारीख: 11, सूर्योदय : प्रात: 5.32 बजे, सूर्यास्त: सायं 7.32 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: ज्येष्ठा (3-4 मध्य रात 12.08 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मूला, योग: शुभ (प्रात: 5.40 तक) तथा तदोपरांत योग शुक्ल, चंद्रमा: वृश्चिक राशि पर (3-4 मध्य रात 12.08 तक) तथा तदोपरांत धनु राशि पर प्रवेश करेगा, 3-4 मध्य रात 12.08 तक जन्मे बच्चे को ज्येष्ठा नक्षत्र की तथा तदोपरांत मूला नक्षत्र की पूजा लगेगी, दिशा शूल : पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए, राहू काल: प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक।    

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य मिथुन में
चंद्रमा वृश्चिक में
मंगल मीन में
बुध मिथुन में
गुरु धनु में
शुक्र वृष में
शनि मकर में
राहू मिथुन में
केतु धनु में

Niyati Bhandari

Advertising