आज का पंचांग- 5 जून, 2020

Friday, Jun 05, 2020 - 08:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

5 जून, 2020 शुक्रवार ज्येष्ठ शुक्ल तिथि पूर्णिमा (5-6 मध्य रात 12.42 तक) तथा तदोपरांत तिथि प्रतिपदा

विक्रमी सम्वत् : 2077, ज्येष्ठ प्रविष्टे : 23, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1942, दिनांक: 15 (ज्येष्ठ), हिजरी साल: 1441, महीना: शव्वाल, तारीख: 12, सूर्योदय: प्रात: 5.27 बजे, सूर्यास्त: सायं 7.25 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: अनुराधा (सायं 4.44 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र ज्येष्ठा, योग: सिद्ध (रात 8.13 तक) तथा तदोपरांत योग साध्य, चंद्रमा : वृश्चिक राशि पर (पूरा दिन-रात), भद्रा रहेगी (दोपहर दो बजे तक)। सायं 4.44 के उपरांत जन्मे बच्चे को ज्येष्ठा नक्षत्र की पूजा लगेगी।  दिशा शूल : पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए, राहू काल:  प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक। पर्व दिवस तथा त्यौहार : ज्येष्ठ पूर्णिमा, श्री सत्य नारायण व्रत, वट सावित्री व्रत (पूर्णिमा पक्ष), संत कबीर जयंती, शुद्ध महादेव यात्रा (ऊधमपुर, जम्मू-कश्मीर), विश्व पर्यावरण दिवस। 

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य वृष में
चंद्रमा वृश्चिक में
मंगल कुंभ में
बुध मिथुन में
गुरु मकर में
शुक्र वृष में
शनि मकर में
राहू मिथुन में
केतु धनु में


 

Niyati Bhandari

Advertising