आज का पंचांग- 30 अप्रैल, 2020

Thursday, Apr 30, 2020 - 06:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

30 अप्रैल, 2020 गुरुवार वैशाख शुक्ल तिथि सप्तमी (बाद दोपहर 2.40 तक) तथा तदोपरांत तिथि अष्टमी

विक्रमी सम्वत् : 2077, वैशाख प्रविष्टे: 18, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1942, दिनांक: 10 (वैशाख), हिजरी साल: 1441, महीना: रमजान, तारीख: 6, सूर्योदय: प्रात: 5.48 बजे, सूर्यास्त: सायं 7.03 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: पुष्प (30 अप्रैल-1 मई मध्य रात 1.53 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अशलेषा, योग: शूल (रात 8.09 तक) तथा तदोपरांत योग गंड, चंद्रमा : कर्क राशि पर (पूरा दिन-रात) 30 अप्रैल-1 मई मध्य रात 1.53 के उपरांत जन्मे बच्चे को अशलेषा नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा रहेगी (बाद दोपहर 2.40 से लेकर 30 अप्रैल-1 मई मध्य रात 2.04 तक) दिशा शूल: दक्षिण एवं आग्नेय दिशा के लिए, राहू काल: दोपहर 1.30 से 3.00 बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : श्री गंगा जयंती, मेला गंगा सप्तमी (हरिद्वार), गुरु पुष्प योगा।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य मेष में
चंद्रमा कर्क में
मंगल मकर में
बुध मेष में
गुरु मकर में
शुक्र वृष में
शनि मकर में
राहू मिथुन में
केतु धनु में   

Niyati Bhandari

Advertising