आज का पंचांग- 8 अप्रैल, 2020

Wednesday, Apr 08, 2020 - 08:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

8 अप्रैल, 2020 बुधवार चैत्र शुक्ल तिथि पूर्णिमा( प्रात: 8.05 तक) तथा तदोपरांत वैशाख कृष्ण प्रतिपदा का क्षय

विक्रमी सम्वत् : 2077, चैत्र प्रविष्टे: 26, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1942, दिनांक: 19 (चैत्र), हिजरी साल: 1441, महीना: शब्बान, तारीख 14, सूर्योदय: प्रात: 6.12 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.48 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: चित्रा (8-9 मध्य रात 3.03 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र स्वाती, योग:  व्याघात (दोपहर 2.12 तक) तथा तदोपरांत योग हर्षण, चंद्रमा कन्या राशि पर (सायं 4.34 तक) तथा तदोपरांत तुला राशि पर प्रवेश करेगा, पर्व दिवस तथा त्यौहार : चैत्र पूर्णिमा (स्नान-दानादि कार्येषु), वैशाख स्नान प्रारंभ, दिशा शूल: उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहू काल:  दोपहर बारह से डेढ़ बजे तक।

       
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य मीन में
चंद्रमा कन्या में
मंगल मकर में
बुध मीन में
गुरु मकर में
शुक्र वृष में
शनि मकर में
राहू मिथुन में
केतु धनु में

Niyati Bhandari

Advertising