आज का पंचांग- 9 मार्च, 2020

Monday, Mar 09, 2020 - 09:02 AM (IST)

Follow us on Instagram

9 मार्च, 2020 सोमवार फाल्गुन शुक्ल तिथि पूर्णिमा (रात 11.18 तक) तथा तदोपरांत तिथि प्रतिपदा 

विक्रमी सम्वत् : 2076, फाल्गुन प्रविष्टे: 26, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक : 19 (फाल्गुन), हिजरी साल: 1441, महीना: रज्जब, तारीख: 13, सूर्योदय: 6.49 बजे, सूर्यास्त: 6.28 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी (9-10 मध्य रात 1.09 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी। योग: धृति (सायं 4.57 तक) तथा तदोपरांत योग शूल। चंद्रमा: सिंह राशि पर (9 मार्च दिन-रात तथा 10 मार्च प्रात: 6.22 तक) तथा तदोपरांत कन्या राशि पर प्रवेश करेगा। भद्रा रहेगी (दोपहर 1.11तक)।  पर्व, दिवस तथा त्यौहार : फाल्गुन पूर्णिमा, श्री सत्य नारायण व्रत, श्री लक्ष्मी नारायण व्रत, श्री चैतन्य महाप्रभु जयंती, होलाष्टक समाप्त, होलिका दहन (प्रदोष काले), मेला सुजानपुर टिहरा (हमीरपुर, हिमाचल), जन्म जनाब हज़रत अली साहिब (मुस्लिम)। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए। राहू काल: प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य कुंभ में
चंद्रमा सिंह में
मंगल धनु में
बुध कुंभ में
गुरु धनु में
शुक्र मेष में
शनि मकर में
राहू मिथुन में
केतु धनु में

Niyati Bhandari

Advertising