आज का पंचांग- 21 फरवरी, 2020

Friday, Feb 21, 2020 - 08:12 AM (IST)

Follow us on Twitter

21 फरवरी, 2020 शुक्रवार फाल्गुन कृष्ण तिथि त्रयोदशी (सायं 5.22 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्दशी 

विक्रमी सम्वत् : 2076, फाल्गुन प्रविष्टे: 9, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक: 2 (फाल्गुन), हिजरी साल: 1441, महीना: जमादि उल्सानी, तारीख 26, सूर्योदय: 7.08 बजे, सूर्यास्त: 6.15 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा (प्रात: 9.13 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र श्रवण। योग: व्यतिपात (प्रात: 7.09 तक) तथा तदोपरांत योग वरियान। चंद्रमा मकर राशि पर (पूरा दिन-रात), भद्रा रहेगी (सायं 5.22 से लेकर अगले दिन (22 फरवरी) प्रात: 6.13 तक)। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : श्री महाशिवरात्रि व्रत, मेला श्री महाशिवरात्रि (कुल्लू, हिमाचल) प्रारम्भ, मेला नीलकंठ महादेव (गढ़वाल, उत्तराखंड), मेला काठगढ़ (निकट पठानकोट), मेला शिवरात्रि (पंचवटी, दवलैहड़, जम्मू)। दिशा शूल : पश्चिम एवं नैर्ऋृत्य दिशा के लिए। राहू काल: प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक। 

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य कुंभ में
चंद्रमा मकर में
मंगल धनु में
बुध कुंभ में
गुरु धनु में
शुक्र मीन में
शनि मकर में
राहू मिथुन में
केतु धनु में


   

Niyati Bhandari

Advertising