आज का पंचांग- 18 फरवरी, 2020

Tuesday, Feb 18, 2020 - 08:08 AM (IST)

Follow us on Twitter

18 फरवरी, 2020 मंगलवार फाल्गुण कृष्ण तिथि दशमी (बाद दोपहर 2.33 तक) तथा तदोपरांत तिथि एकादशी 

विक्रमी सम्वत् : 2076, फाल्गुन प्रविष्टे: 6, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक: 29 (माघ), हिजरी साल: 1441, महीना: जमादि उल्सानी, तारीख: 23, सूर्योदय: 7.11 बजे, सूर्यास्त: 6.13 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: मूला (18 फरवरी दिन-रात तथा 19 को प्रात: 6.06 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा। योग: हर्षण (प्रात: 8.43 तक) तथा तदोपरांत योग वज्र। चंद्रमा धनु राशि पर (पूरा दिन-रात), 18 फरवरी दिन-रात तथा 19 को प्रात: 6.06 तक जन्मे बच्चे को मूला नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा रहेगी (बाद दोपहर 2.33 तक)। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती, जनाब रफी अहमद किदवई जन्मदिन। दिशा शूल: उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए। राहू काल: बाद दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक। 

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य कुंभ में
चंद्रमा धनु में
मंगल धनु में
बुध कुंभ में
गुरु धनु में
शुक्र मीन में
शनि मकर में
राहू मिथुन में
केतु धनु में


 

Niyati Bhandari

Advertising