आज का पंचांग- 13 जनवरी, 2020

Monday, Jan 13, 2020 - 08:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

13 जनवरी, 2020 सोमवार माघ कृष्ण तिथि तृतीया (सायं 5.33 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्थी

विक्रमी सम्वत् : 2076, पौष प्रविष्टे: 29, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक: 23 (पौष), हिजरी साल: 1441, महीना: जमादि-उल-अव्वल, तारीख: 17, सूर्योदय: 7.31 बजे, सूर्यास्त: 5.41 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: आश्लेषा (प्रात: 9.55 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मघा। योग: आयुष्मान (13-14 मध्य रात 3.58 तक) तथा तदोपरांत योग सौभाग्य। चंद्रमा : कर्क राशि पर (प्रात: 9.55 तक) तथा तदोपरांत सिंह राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा रहेगी (सायं 5.33 तक), प्रात: 9.55 तक जन्मे बच्चे को आश्लेषा नक्षत्र की तथा उसके बाद मघा नक्षत्र की पूजा लगेगी। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : श्री गणेश संकष्ट चतुर्थी व्रत, गौरी वक्र तुंड चतुर्थी, लोहड़ी पर्व। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए। राहू काल: प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य धनु में
चंद्रमा कर्क में
मंगल वृश्चिक  में
बुध धनु  में
गुरु धनु में
शुक्र कुंभ में
शनि धनु में
राहू मिथुन में
केतु धनु में


 

Niyati Bhandari

Advertising