आज का पंचांग- 16 दिसम्बर, 2019

Monday, Dec 16, 2019 - 07:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

16 दिसम्बर, 2019 सोमवार पौष कृष्ण तिथि पंचमी (16-17 मध्य रात 3.40 तक) तथा तदोपरांत तिथि षष्ठी। 

विक्रमी सम्वत् : 2076, पौष प्रविष्टे: 1, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक: 25 (मार्गशीर्ष), हिजरी साल: 1441, महीना: रबि-उल्सानी, तारीख: 18, सूर्योदय: 7.23 बजे, सूर्यास्त: 5.23 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: आश्लेषा (16-17 मध्य रात 2.47 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मघा। योग: वैधृति (16-17 मध्य रात 2.01 तक) तथा तदोपरांत योग विष्कुंभ। चंद्रमा कर्क राशि पर (16-17 मध्य रात 2.47 तक) तथा तदोपरांत सिंह राशि पर प्रवेश करेगा। 16-17 मध्य रात 2.47 तक जन्मे बच्चे को आश्लेषा नक्षत्र की तथा उसके बाद मघा नक्षत्र की पूजा लगेगी। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : विक्रमी पौष संक्रान्ति, सूर्य बाद दोपहर 3.27 (जालन्धर समय) पर धनु राशि पर प्रवेश करेगा, आचार्य श्री तुलसी दीक्षा दिवस (जैन)। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए। राहू काल: प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य वृश्चिक में
चंद्रमा कर्क में
मंगल तुला में
बुध वृश्चिक  में
गुरु धनुमें
शुक्र मकर में
शनि धनु में
राहू मिथुन में
केतु धनु में


 

Niyati Bhandari

Advertising