आज का पंचांग- 10 दिसम्बर, 2019

Tuesday, Dec 10, 2019 - 07:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

10 दिसम्बर, 2019 मंगलवार मार्गशीर्ष शुक्ल तिथि त्रयोदशी (प्रात: 10.44 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्दशी 

विक्रमी सम्वत् : 2076, मार्गशीर्ष प्रविष्टे: 25, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक: 19 (मार्गशीर्ष), हिजरी साल: 1441, महीना: रबि-उल्सानी, तारीख: 12, सूर्योदय: 7.19 बजे, सूर्यास्त: 5.21 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: कृतिका (10-11 मध्य रात 5.57 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र रोहिणी। योग: शिव (सायं 4.25 तक) तथा तदोपरांत योग सिद्ध। चंद्रमा मेष राशि पर (पूर्व दोपहर 11.18 तक) तथा तदोपरांत वृष राशि पर प्रवेश करेगा। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: शिव चतुर्दशी व्रत। श्री राजगोपालाचार्य जयंती, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस। दिशा शूल: उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए। राहू काल: बाद दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक। 

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य वृश्चिक में
चंद्रमा मेष में
मंगल तुला में
बुध वृश्चिक में
गुरु धनुमें
शुक्र धनु में
शनि धनु में
राहू मिथुन में
केतु धनु में


 

Niyati Bhandari

Advertising