आज का पंचांग- 6 दिसम्बर, 2019

Friday, Dec 06, 2019 - 08:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

6 दिसम्बर, 2019 शुक्रवार मार्गशीर्ष शुक्ल तिथि दशमी (6-7 मध्य रात 6.35 तक) तथा तदोपरांत तिथि एकादशी।

विक्रमी सम्वत् : 2076, मार्गशीर्ष प्रविष्टे: 21, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक: 15 (मार्गशीर्ष), हिजरी साल: 1441, महीना: रबि उल्सानी, तारीख 8, सूर्योदय: 7.16 बजे, सूर्यास्त: 5.21 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद (रात 10.57 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र रेवती। योग: सिद्धि (सायं साढ़े चार बजे तक) तथा तदोपरांत योग व्यतिपात। चंद्रमा मीन राशि पर (पूरा दिन-रात), पंचक लगी रहेगी (पूरा दिन-रात), रात 10.57 के उपरांत जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की पूजा लगेगी। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: डा. अम्बेदकर पुण्यतिथि, कुरुक्षेत्र महोत्सव प्रारम्भ। दिशा शूल : पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए। राहू काल: प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक। 


         
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य वृश्चिक में
चंद्रमा मीन में
मंगल तुला में
बुध वृश्चिक में
गुरु धनु में
शुक्र धनु में
शनि धनु में
राहू मिथुन में
केतु धनु में

Niyati Bhandari

Advertising