आज का पंचांग- 28 नवम्बर, 2019

Thursday, Nov 28, 2019 - 07:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

28 नवम्बर, 2019 गुरुवार मार्गशीर्ष शुक्ल तिथि द्वितीया (सायं 5.59 तक) तथा तदोपरांत तिथि तृतीया। 

विक्रमी सम्वत् : 2076, मार्गशीर्ष प्रविष्टे: 13, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक: 7 (मार्गशीर्ष), हिजरी साल: 1441, महीना: रबि-उल-अव्वल, तारीख 30, सूर्योदय: 7.10 बजे, सूर्यास्त: 5.21 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: ज्येष्ठा (प्रात: 7.34 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मूला। योग: धृति (सायं 4.19 तक) तथा तदोपरांत योग शूल। चंद्रमा वृश्चिक राशि पर (प्रात: 7.34 तक) तथा तदोपरांत धनु राशि पर प्रवेश करेगा, प्रात: 7.34 तक जन्मे बच्चे को ज्येष्ठा नक्षत्र की तथा तदोपरांत मूला नक्षत्र की पूजा लगेगी। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : चंद्र दर्शन। दिशा शूल : दक्षिण एवं आग्नेय दिशा के लिए। राहू काल: दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य वृश्चिक में
चंद्रमा वृश्चिक में
मंगल तुला में
बुध तुला में
गुरु धनु में
शुक्र धनु में
शनि धनु में
राहू मिथुन में
केतु धनु में


        
 

Niyati Bhandari

Advertising