आज का पंचांग-15 नवम्बर, 2019

Friday, Nov 15, 2019 - 07:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

15 नवम्बर, 2019 शुक्रवार मार्गशीर्ष कृष्ण तिथि तृतीया (सायं 7.46 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्थी।

विक्रमी सम्वत् : 2076, कार्तिक प्रविष्टे: 30, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक: 24 ( कार्तिक), हिजरी साल: 1441, महीना: रबि-उल-अव्वल, तारीख 17, सूर्योदय: 6.59 बजे, सूर्यास्त: 5.26 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: मृगशिर (रात 11.12 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र आद्र्रा। योग: शिव (प्रात: 8.04 तक) तथा तदोपरांत योग सिद्ध, चंद्रमा वृष राशि पर (पूर्व दोपहर 11.02 तक) तथा तदोपरांत मिथुन राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा रहेगी (प्रात: 7.51 से लेकर रात 7.46 तक)। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: सौभाग्य सुंदरी व्रत, ईदुल मिलाद (मुस्लिम), संत विनोबा भावे पुण्यतिथि। 15-16 नवम्बर श्री गणेश चतुर्थी व्रत। दिशा शूल : पश्चिम एवं नैऋृत्य दिशा के लिए। राहू काल: प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक।


सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-

सूर्य तुला में

चंद्रमा वृष में

मंगल तुला में

बुध तुला में

गुरु धनु में

शुक्र वृश्चिक में

शनि धनु में

राहू मिथुन में

केतु धनु में

Niyati Bhandari

Advertising