आज का पंचांग-14 अक्तूबर, 2019

Monday, Oct 14, 2019 - 08:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

14 अक्तूबर, 2019 सोमवार कार्तिक कृष्ण तिथि प्रतिपदा (14-15 मध्य रात 4.21 तक) तथा तदोपरांत तिथि द्वितीया। 

विक्रमी सम्वत् : 2076, आश्विन प्रविष्टे: 28, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक: 22 (आश्विन), हिजरी साल: 1441, महीना: सफर, तारीख: 14, सूर्योदय: 6.33 बजे, सूर्यास्त: 5.54 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: रेवती (प्रात: 10.20 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अश्विनी। योग: हर्षण (14-15 मध्य रात 4.58 तक) तथा तदोपरांत योग वज्र, चंद्रमा मीन राशि पर (प्रात: 10.20 तक) तथा तदोपरांत मेष राशि पर प्रवेश करेगा, पंचक रहेगी (प्रात: 10.20 तक), प्रात: 10.20 तक जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की तथा उसके बाद अश्विनी नक्षत्र की पूजा लगेगी। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: कार्तिक कृष्ण पक्षारंभ। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए। राहू काल: प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य कन्या में
चंद्रमा मीन में
मंगल कन्या में
बुध तुला में
गुरु वृश्चिक में
शुक्र तुला में
शनि धनु में
राहू मिथुन में
केतु धनु में

Niyati Bhandari

Advertising