आज का पंचांग- 17 सितम्बर, 2019

Tuesday, Sep 17, 2019 - 08:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

17 सितम्बर, 2019 मंगलवार आश्विन कृष्ण तिथि तृतीया (सायं 4.33 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्थी। 

विक्रमी सम्वत् : 2076, आश्विन प्रविष्टे: 1, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक: 26 (भाद्रपद), हिजरी साल: 1441, महीना: मुहर्रम, तारीख: 17, सूर्योदय: 6.16 बजे, सूर्यास्त: 6.27 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: अश्विनी (पूरा दिन-रात)। योग: ध्रुव (रात 11.21 तक) तथा तदोपरांत योग व्याघात, चंद्रमा मेष राशि पर (पूरा दिन-रात)। पूरा दिन-रात जन्मे बच्चे को अश्विनी नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा रहेगी (सायं 4.33 तक)। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: विक्रमी आश्विन संक्रांति, सूर्य दोपहर 1.02 (जालन्धर समय) पर कन्या राशि पर प्रवेश करेगा, अंगारकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, तिथि तृतीया का श्राद्ध, श्री विश्वकर्मा पूजन। दिशा शूल: उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए। राहू काल: बाद दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य सिंह में
चंद्रमा मेष में
मंगल सिंह में
बुध कन्या में
गुरु वृश्चिक में
शुक्र कन्या में
शनि धनु में
राहू मिथुन में
केतु धनु में


 

Niyati Bhandari

Advertising