आज का पंचांग-16 सितम्बर, 2019

Monday, Sep 16, 2019 - 07:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

16 सितम्बर, 2019 सोमवार आश्विन कृष्ण तिथि द्वितीया (बाद दोपहर 2.36 तक) तथा तदोपरांत तिथि तृतीया।  

विक्रमी सम्वत् : 2076, भाद्रपद प्रविष्टे : 31, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक: 25 (भाद्रपदï), हिजरी साल: 1441, महीना: मुहर्रम, तारीख: 16, सूर्योदय: 6.16 बजे, सूर्यास्त: 6.29 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: रेवती (16-17 मध्य रात 4.22 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अश्विनी। योग: वृद्धि (रात 10.53 तक) तथा तदोपरांत योग ध्रुव, चंद्रमा मीन राशि पर (16-17 मध्य रात 4.22 तक) तथा तदोपरांत मेष राशि पर प्रवेश करेगा, पंचक रहेगी (16-17 मध्य रात 4.22 तक), 16-17 मध्य रात 4.22 तक जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की तथा उसके बाद अश्विनी नक्षत्र की पूजा लगेगी, भद्रा शुरू होगी (16-17 मध्य रात 3.35 पर)। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: श्री गुरु राम दास जी तथा श्री गुरु अर्जुन देव जी गुरयाई प्राप्ति दिवस तथा श्री गुरु अमर दास जी तथा श्री गुरु राम दास जी ज्योति ज्योत समाए दिवस (नानकशाही कैलेंडर)। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए। राहू काल: प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य सिंह में
चंद्रमा मीन में
मंगल सिंह में
बुध कन्या में
गुरु वृश्चिक में
शुक्र कन्या में
शनि धनु में
राहू मिथुन में
केतु धनु में

Niyati Bhandari

Advertising