आज का पंचांग- 9 सितम्बर, 2019

Monday, Sep 09, 2019 - 08:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

9 सितम्बर, 2019 सोमवार भाद्रपद शुक्ल तिथि एकादशी (9-10 मध्य रात 12.31 तक) तथा तदोपरांत तिथि द्वादशी। 

विक्रमी सम्वत् : 2076, भाद्रपद प्रविष्टे: 24, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक: 18 (भाद्रपद), हिजरी साल: 1441, महीना: मुहर्रम, तारीख: 9, सूर्योदय: 6.12 बजे, सूर्यास्त: 6.38 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा (प्रात: 8.36 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र उत्तराषाढ़ा। योग: सौभाग्य (सायं 5.06 तक) तथा तदोपरांत योग शोभन, चंद्रमा धनु राशि पर (बाद दोपहर 3.12 तक) तथा तदोपरांत मकर राशि पर प्रवेश करेगा। भद्रा रहेगी (पूर्व दोपहर 11.37 से लेकर 9-10 मध्य रात 12.31 तक)। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: पदमा एकादशी व्रत, अमर शहीद लाला जगत नारायण जी का बलिदान दिवस। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए। राहू काल: प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य सिंह में
चंद्रमा धनु में
मंगल सिंह में
बुध सिंह में
गुरु वृश्चिक में
शुक्र सिंह में
शनि धनु में
राहू मिथुन में
केतु धनु में

Niyati Bhandari

Advertising