आज का पंचांग- 6 सितम्बर, 2019

Friday, Sep 06, 2019 - 07:16 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

6 सितम्बर, 2019 शुक्रवार भाद्रपद शुक्ल तिथि अष्टमी (रात 8.43 तक) तथा तदोपरांत तिथि नवमी। 

विक्रमी सम्वत् : 2076, भाद्रपद प्रविष्टे: 21, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक: 15 (भाद्रपद), हिजरी साल: 1441, महीना: मुहर्रम, तारीख: 6, सूर्योदय: 6.10 बजे, सूर्यास्त: 6.42 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: ज्येष्ठा (6 सितम्बर दिन-रात तथा 7 को प्रात: 4.58 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मूला। योग: विष्कुंभ (सायं 5.25 तक) तथा तदोपरांत योग प्रीति, चंद्रमा वृश्चिक राशि पर (6-7 मध्य रात 4.58 तक) तथा तदोपरांत धनु राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा रहेगी (प्रात: 8.23 तक), 6-7 मध्य रात 4.58 तक जन्मे बच्चे को ज्येष्ठा नक्षत्र की तथा उसके उपरांत मूला नक्षत्र की पूजा लगेगी। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: श्री राधाष्टमी, श्री महालक्ष्मी व्रतारंभ, दधीची जयंती, श्री नन्दा अष्टमी (श्री बद्रीनाथ धाम का उत्सव)। दिशा शूल : पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए। राहू काल: प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य सिंह में
चंद्रमा वृश्चिक में
मंगल सिंह में
बुध सिंह में
गुरु वृश्चिक में
शुक्र सिंह में
शनि धनु में
राहू मिथुन में
केतु धनु में

Niyati Bhandari

Advertising