आज का पंचांग- 4 सितम्बर, 2019

Wednesday, Sep 04, 2019 - 06:31 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

4 सितम्बर, 2019 बुधवार भाद्रपद शुक्ल तिथि षष्ठी (रात 9.45 तक) तथा तदोपरांत तिथि सप्तमी। 

विक्रमी सम्वत् : 2076, भाद्रपद प्रविष्टे : 19, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक: 13 (भाद्रपद), हिजरी साल: 1441, महीना: मुहर्रम, तारीख: 4, सूर्योदय: प्रात: 6.09 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.44 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: विशाखा (4-5 मध्य रात 4.07 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अनुराधा। योग: ऐन्द्र (रात 8.29 तक) तथा तदोपरांत योग वैधृति, चंद्रमा तुला राशि पर (रात 10.14 तक) तथा तदोपरांत वृश्चिक राशि पर प्रवेश करेगा। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: सूर्य षष्ठी व्रत, श्री कालू निर्वाण दिवस (जैन), मेला श्री बलदेव छठ (पलवल, हरियाणा)। दिशा शूल: उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए। राहू काल: बाद दोपहर बारह से डेढ़ बजे तक।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य सिंह में
चंद्रमा तुला में
मंगल सिंह में
बुध सिंह में
गुरु वृश्चिक में
शुक्र सिंह में
शनि धनु में
राहू मिथुन में
केतु धनु में

 

Niyati Bhandari

Advertising