आज का पंचांग- 2 सितम्बर, 2019

Monday, Sep 02, 2019 - 09:42 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

2 सितम्बर, 2019 सोमवार भाद्रपद शुक्ल तिथि चतुर्थी (2-3 मध्य रात 1.54 तक) तथा तदोपरांत तिथि पंचमी।  

विक्रमी सम्वत् : 2076, भाद्रपद प्रविष्टे: 17, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक: 11 (भाद्रपद), हिजरी साल: 1441, महीना: मुहर्रम, तारीख: 2, सूर्योदय: 6.08 बजे, सूर्यास्त: 6.47 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: हस्त (प्रात: 8.33 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र चित्रा। योग: शुक्ल (2-3 मध्य रात 2.03 तक) तथा तदोपरांत योग ब्रह्म, चंद्रमा कन्या राशि पर (सायं 7.24 तक) तथा तदोपरांत तुला राशि पर प्रवेश करेगा। भद्रा रहेगी (बाद दोपहर 3.26 से लेकर 2-3 मध्य रात 1.54 तक)। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: विनायक चतुर्थी, श्री सिद्धि विनायक चतुर्थी व्रत, कलंक (पत्थर) चतुर्थी (चंद्र दर्शन निषेध)-चंद्रास्त रात 9.09 (जालन्धर समय), श्री गणपति उत्सव (मंडी) तथा श्री गणेशोत्सव (अम्बिका नगर, ऊना, हिमाचल) प्रारम्भ। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए। राहू काल: प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य सिंह में
चंद्रमा कन्या में
मंगल सिंह में
बुध सिंह में
गुरु वृश्चिक में
शुक्र सिंह में
शनि धनु में
राहू मिथुन में
केतु धनु में

Niyati Bhandari

Advertising