आज का पंचांग- 12 जुलाई, 2019

Friday, Jul 12, 2019 - 08:31 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

12 जुलाई, 2019 शुक्रवार, आषाढ़ शुक्ल तिथि एकादशी (12-13 मध्य रात 12.31 तक) तथा तदोपरांत तिथि द्वादशी। 

विक्रमी सम्वत् : 2076, आषाढ़ प्रविष्टे : 28, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक: 21 (आषाढ़), हिजरी साल: 1440, महीना: जिल्काद, तारीख: 8, सूर्योदय: 5.36 बजे, सूर्यास्त: 7.30 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: विशाखा (बाद दोपहर 3.57 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अनुराधा, योग: साध्य (प्रात: 6.20 तक) तथा तदोपरांत योग शुभ, चंद्रमा तुला राशि पर (प्रात: 9.54 तक) तथा तदोपरांत वृश्चिक राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा रहेगी (दोपहर 12.48 से लेकर 12-13 मध्य रात 12.31 तक)।  पर्व, दिवस तथा त्यौहार: हरिशयनी एकादशी व्रत, चातुर्मास्य व्रत नियमादि प्रारम्भ, श्री विष्णु शयनोत्सव, मेला हरि प्रयाग (जम्मू-कश्मीर)। दिशा शूल: पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए। राहू काल: प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक। 

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य मिथुन में
चंद्रमा तुलामें
मंगल कर्क में
बुध कर्क में
गुरु वृश्चिक में
शुक्र मिथुन में
शनि धनु में
राहू मिथुन में
केतु धनु में

Niyati Bhandari

Advertising