आज का गुडलक: शनि अमावस्या पर पाएं राहू दोष से छुटकारा

Saturday, Nov 18, 2017 - 07:17 AM (IST)

आज शनिवार दी॰ 18.11.17 को मार्गशीर्ष अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। शास्त्रों में मार्गशीर्ष अमावस्या को अगहन अमावस्या भी कहा है। इस अमावस्या का महत्व कार्तिक अमावस्या के समान है। अगहन अमावस्या को श्रीकृष्ण व लक्ष्मी पूजन करने का विधान है। मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पितृ के कार्य विशेष रूप से किए जाते हैं तथा यह दिन पूर्वजों के पूजन हेतु विशेष माना गया है। विष्णु पुराण के अनुसार मार्गशीर्ष अमावस्या के विशेष पूजन, स्नान, उपाय व उपवास से पितृगण के साथ-साथ ब्रह्मा, इंद्र, रुद्र, सूर्य, अग्नि व समस्त भूत प्राणीयों को भी तृप्ती मिलती है तथा पितृ दोष, संतानहीन योग व राहू दोष से छुटकारा मिलता है तथा मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन शनिवार होने के कारण विशेष योग बन रहा है। भविष्यपुराण के अनुसार शनिश्चरी अमावस्या शनि को अधिक प्रिय है। शनि अमावस्या का दिन संकटों के समाधान के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन शनिदेव अपने भक्तों पर कृपा बरसाकर उन्हें कष्टों से भी मुक्ति दिलाते हैं।


  
विशेष पूजन: श्रीकृष्ण, मां लक्ष्मी व शनि देव का संयुक्त रूप से विधिवत पूजन करें, तिल के तेल का दीप करें, चंदन से धूप करें, पीपल के पत्ते चढ़ाएं। रोली, चंदन व सिंदूर चढ़ाएं। तिल जौ व अक्षत चढ़ाएं। खीर का भोग लगाएं व 1-1 माला इन विशिष्ट मंत्रों का जाप 108 बार करें। इसके बाद भोग किसी ब्राह्मण को दे दें। 
लक्ष्मी पूजन मंत्र: ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं माया-पुर्यै नमः॥
कृष्ण पूजन मंत्र: ॐ क्लीं कमला-नाथाय नमः॥
शनि पूजन मंत्र: शं शनैश्चराय कर्मकृते नमः॥
पूजन मुहूर्त: शाम 16:10 से शाम 17:10 तक। 


आज का शुशाशुभ 
आज का अभिजीत मुहूर्त:
दिन 11:45 से दिन 12:27 तक।
आज का अमृत काल: प्रातः 09:48 से प्रातः 11:33 तक।
आज का राहु काल: प्रातः 09:28 से प्रातः 10:47 तक।
आज का गुलिक काल: प्रातः 06:50 से प्रातः 08:09 तक। 
आज का यमगंड काल: दिन 13:25 से शाम 14:44 तक।


यात्रा महूर्त: दिशाशूल - पूर्व, राहुकाल वास - पूर्व। अतः आज पूर्व दिशा की यात्रा टालें।


आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर: रकताम्बरी।
आज का गुडलक दिशा: पश्चिम।
आज का गुडलक मंत्र: ॐ भ्राँ भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः॥
आज का गुडलक टाइम: प्रातः 10:50 से दिन 11:50 तक।
आज का बर्थडे गुडलक: राहू दोष से मुक्ति हेतु 4 सिक्के जलप्रवाह करें। 
आज का एनिवर्सरी गुडलक: संतानहीनता से मुक्ति हेतु दंपत्ति कृष्ण मंदिर में कटहल चढ़ाएं।


गुडलक महागुरु का महा टोटका: संकटों के समाधान हेतु सरसों का तेल लगी गुड़ की रोटी काले कुत्ते को खिलाएं।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Advertising