Good luck Live: महागुरु बताएंगे, कैसे गूंजेगी सूने आंगन में किलकारियां

Monday, Oct 02, 2017 - 09:06 AM (IST)

आज सोमवार दी॰ 02.10.17 आश्विन शुक्ल को पद्मनाभ द्वादशी पर्व मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार चातुर्मास के दौरान सूर्य के कन्या राशि में आने पर जो द्वादशी आती है, उसे पद्मनाभ द्वादशी कहते हैं। चातुर्मास के दौरान श्री हरि क्षीरसागर में शयन करते हैं तथा भगवान नारायण की इसी विश्राम अवस्था को 'पद्मनाभ' कहा जाता है। पद्म का अर्थ है कमल का फूल। चूंकि सृष्टि रचयिता ब्रह्मा जी ने नारायण के नाभि कमल से उत्पन्न होकर सृष्टि रचना विस्तार किया था इसी कारण कमल का फूल सम्पूर्ण संसार का जनक माना जाता है। शास्त्रनुसार देवी पद्मावती अर्थात नारायणी को पद्मनाभ की वामांगनी माना जाता है। देवी पद्मावती की शरण में जाने से निसंतान दंपत्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कृत-कल्पतरु, कृत-रत्नकार हेमाद्री व वराह पुराण में पद्मनाभ द्वादशी का व्याख्यान किया गया है। इस दिन भगवान पद्मनाभ का चंदन, कलमगट्टे से पूजन करने का विधान है। पद्मनाभ द्वादशी के विशेष पूजन से निर्धन भी अमीर बन जाते हैं तथा लाइलाज बीमारियां भी ठीक होती हैं। 

  
विशेष पूजन विधि: भगवान पद्मनाभ का विधिवत पूजन करें। गौघृत का दीपक जलाएं, चंदन की अगरबत्ती जलाएं, सफ़ेद फूल चढ़ाएं। चंदन से तिलक करें। मखाने की खीर का भोग लगाएं तथा इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें। पूजन के बाद मखाने की खीर किसी गरीब बालक को दान दे दें।


पूजन मुहूर्त: प्रातः 09:40 से प्रातः 10:40 तक।


पूजन मंत्र: ॐ पद्मगर्भाय नमः॥


आज का शुशाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त:
दिन 11:46 से दिन 12:33 तक।


आज का गुलिक काल: दिन 13:38 से शाम 15:06 तक।

 
आज का यमगंड काल: प्रातः 10:42 से दिन 12:10 तक।


आज का अमृत काल: प्रातः 10:27 से दिन 12:08 तक।


आज का राहु काल: प्रात 07:46 से प्रातः 09:14 तक। 


यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल पूर्व व राहुकाल वास वायव्य में है। अतः पूर्व व वायव्य दिशा की यात्रा टालें।


आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर:
सफेद।


आज का गुडलक दिशा: दक्षिण-पूर्व।


आज का गुडलक मंत्र: ॐ अरविन्दाय नमः॥


आज का गुडलक टाइम: शाम 15:50 से शाम 17:18 तक।


आज का बर्थडे गुडलक: लाइलाज बीमारियों के इलाज हेतु शिवलिंग पर फलों का रस चढ़ाएं।


आज का एनिवर्सरी गुडलक: गृहक्लेश से मुक्ति पाने के लिए विष्णु मंदिर में चावल दान करें।


गुडलक महागुरु का महा टोटका: संतान हीनता से मुक्ति पाने हेतु श्री लक्ष्मी-नारायण पर चढ़े कमलगट्टे किसी तालाब में फैंक दें।


आज के गुडलक में बस इतना ही। कल गुडलक में आपसे फिर मुलाक़ात होगी और हम आपको बताएंगे कैसे भगवान शंकर भौम प्रदोष पर देंगे हर कर्ज से छुटकारा।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Advertising