Aaj Ka Good Luck (11th November 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Wednesday, Nov 11, 2026 - 02:06 AM (IST)
मेष- आज सेहत में गड़बड़ी हो सकती है। अपने पेट का खासतौर पर ध्यान रखें। मन उदास रहेगा। किसी खास मित्र या रिश्तेदार के आने से खुशी मिलेगी।
उपाय- गेंदे के फूलों की माला अपने इष्ट को पहनाएं।
वृष- आज मूड स्विंग होंगे। बड़ों का आदर और वाणी पर कंट्रोल बहुत जरूरी है। अपनी गलती दूसरों पर मत डालो। जो जैसा है उसे स्वीकार करना सीखें।
उपाय- किसी गरीब को केले खिलाएं।
मिथुन- जमीन-जायदाद संबंधित काम आपके हक में होंगे। आस पास के मोहोल में नकरात्मक ऊर्जा हो सकती है, भीड़ से दूरी रहें। किसी के साथ बहस में न पड़ें।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं।
कर्क- कार्यक्षेत्र में आपका आकर्षक स्वभाव दूसरों को चुंबक की तरह खींचेगा। व्यवसाय में खूब तरक्की मिलेगी। अगर आप कोई जमीन खरीदना चाहते हैं तो दिन बहुत अच्छा है।
उपाय- गंदे हाथों से धन को हाथ न लगाएं।
सिंह- आज कुछ नया करने का मन होगा, जिसमें मनचाही सफलता भी मिलेगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर में छोटे बच्चों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
उपाय- शत्रुओं को छोटा समझने की भूल न करें।
कन्या- आज का दिन व्यापार करने वालों के लिए बहुत उत्तम रहेगा। बिजनेस में बहुत सारे बदलाव देखने को मिलेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें।
उपाय- नया कपड़ा न खरीदें।
तुला- परिवार में चल रहे उतार-चढ़ाव खत्म होंगे। जो लोग विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं, उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है।
उपाय- दिल की बजाय दिमाग से काम करें।
वृश्चिक- किसी को जानबूझ कर दुख न दें, आपके कर्म और नाम दोनों खराब हो सकते हैं। पर्सनल रिलेशनशिप में कोई दिखावा न करें।
उपाय- जूते-चप्पल इधर-उधर न फेंके।
धनु- आज सुस्ती की अधिकता रहेगी। टैक्स व कर्ज जैसे मामलों में उलझ सकते हैं। संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
उपाय- बड़ी बहन के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें।
मकर- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गर्मी की वजह से लू लगने का खतरा है। धार्मिक संस्थाओं में अपनी शक्ति के अनुसार दान करें। अनजान व्यक्ति पर विश्वास न करें।
उपाय- मेहनत करने पर मीठा फल अवश्य मिलेगा।
कुंभ- आज मूड खराब रहेगा। बहुत ज्यादा गुस्सा आ सकता है। संभव है क्रोध में आकर कोई गलत फैसला न कर बैठें। दूसरों को उनकी कमियों के साथ स्वीकार करें।
उपाय- धन को रिअल एस्टेट में निवेश न करें।
मीन- धन संबंधी दिक्कतें समाप्त होंगी। मनचाहा आर्थिक लाभ होगा। बिना गहन सोच-विचार के कोई भी निर्णय न लें। संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- दिन को ख़ूबसूरत बनाने के लिए सुबह आईना न देखें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari