Aaj Ka Good Luck (29th August 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2026 - 01:58 AM (IST)

Aaj Ka Good Luck (29th August 2026): हर दिन अपने साथ नई उम्मीदें, नए अवसर और कुछ खास शुभ संकेत लेकर आता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति हमारे दिन की ऊर्जा और मनोभावों को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में आज का दिन किस राशि के लिए लेकर आया है गुडलक, किसे मिल सकता है सफलता का संकेत और किन राशि वालों को अपनाने चाहिए खास उपाय, यह जानना बेहद दिलचस्प रहेगा। आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए आज का गुडलक और सरल उपाय, ताकि आप सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ अपने दिन की शुरुआत कर सकें।

मेष- आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी-कारोबार में सफलता हासिल होगी। सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे।
उपाय- गरीबों को भोजन करवाएं।

वृष- आध्यात्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे जातकों को नया ऑफर लेटर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
उपाय- कौए को दही खिलाएं।

मिथुन- आमदनी बढ़ेगी साथ ही बिगड़े काम भी बनने लगेंगे। बिजनेस में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर होती जाएंगी। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय- सफेद बालों वाली महिला को मूली भेंट करें।

कर्क- आज थोड़ा सावधानी से चलना होगा अन्यथा दिक्कत हो सकती है। साहस और प्रतिस्पर्धा से जुड़े कार्य करें। सेवा से संबंधित कार्यों में जी लगेगा। अविवाहितों के लिए रिश्ते आ सकते हैं।
उपाय- काले तिल शिवलिंग पर चढ़ाएं।

सिंह- आज समाज के प्रभावशाली लोगों से परिचय होगा, जिनसे बने संपर्क कई कार्यों में आपको लाभ पहुंचाएंगे। नया वाहन और फ्लैट खरीदने के योग हैं।
उपाय- मां काली को नींबू की माला पहनाएं।

कन्या- आज जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। बिजनेस में तरक्की तो मिलेगी लेकिन बिना सोच-विचार के किसी भी कागज पर साइन न करें।
उपाय- काले रंग के वस्त्र पहनें।

तुला- आप अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं लेकिन पार्टनरशिप करने से पहले अच्छे से विचार करें। करियर को नया आयाम मिल सकता है। रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे।
उपाय- सरसों के तेल से बनी चीजों का दान करें।

वृश्चिक- आपको कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई पुरस्कार मिलने का योग है। परिवार या छोटे भाई-बहनों के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।
उपाय- पीपल की 3 परिक्रमा करें।

धनु- सरकारी लेन-देन या कारोबार में लगे लोगों को फायदा होगा। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहने वाला है और विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना भी पूरा हो सकता है।
उपाय- शाम को हनुमान मंदिर जाएं।

मकर- अपने टैलेंट से समस्याओं को दूर करने में कामयाब रहेंगे। इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन का योग बन रहा है। किसी को उधार देने या किसी की झूठी गवाही देने से बचें।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

कुंभ- कोई गुड न्यूज़ मिलेगी, जिससे आपका रुतबा और कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी फायदा लेकर आएगा।
उपाय- आम के पत्ते घर के मंदिर में रखें।

मीन- कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। जो लोग सेना या अन्य सशस्त्र बलों में सेवा कर रहे हैं, उनके लिए प्रमोशन के योग बनेंगे।
उपाय- आज घर में काली उड़द की दाल बनाएं और परिवार सहित खाएं। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari