Aaj Ka Good Luck ( 24th August 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 05:31 AM (IST)

मेष आज आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। धन लाभ के योग हैं, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

गुडलक उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।

वृषभ 
कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा, वाणी में मधुरता रखें।

गुडलक उपाय: किसी जरूरतमंद को काले तिल या सरसों का दान करें।

मिथुन 
व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए काम गति पकड़ेंगे।

गुडलक उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कर्क 
मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा, स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें।

गुडलक उपाय : माता-पिता की सेवा करें। 

सिंह 
मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ की संभावना है।

गुडलक उपाय: चने की दाल या पीली मिठाई का दान करें।

कन्या 
करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

गुडलक उपाय: हनुमान जी के मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

तुला 
भाग्य का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, मन प्रसन्न रहेगा।

गुडलक उपाय: माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।

वृश्चिक 
संपत्ति या पैसे से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। विरोधी शांत रहेंगे।

गुडलक उपाय: माता पार्वती की पूजा करें। 

धनु 
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और यात्रा के योग हैं।

गुडलक उपाय: अपने पास लाल या गुलाबी रुमाल रखें।

मकर 
नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें।

गुडलक उपाय: गाय को हरी घास या पालक खिलाएं।

कुंभ 
विद्यार्थियों और युवाओं के लिए दिन बेहतरीन है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

गुडलक उपाय: शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं।

मीन 
अटके हुए काम पूरे होंगे। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, निवेश के लिए दिन शुभ है।

गुडलक उपाय: घर से निकलने से पहले थोड़ा सा दही और चीनी खाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News