Aaj Ka Good Luck (21st August 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 07:26 AM (IST)

Aaj Ka Good Luck (21st August 2026): हर दिन अपने साथ कुछ नए अवसर, सकारात्मक ऊर्जा और उम्मीदें लेकर आता है। ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर व्यक्ति के जीवन में शुभ-अशुभ संकेतों के रूप में दिखाई दे सकता है। ऐसे में आज का दिन किस राशि के लिए लेकर आया है गुडलक, किन कार्यों में मिल सकती है सफलता और किन उपायों से दिन को और बेहतर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं 12 राशियों का आज का राशिफल और उपाय।

मेष- अपनी मेहनत के बूते पर कठिन लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। अधिकारी प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से घरेलू मामले सुलझेंगे। प्रियजन से मुलाकात यादगार रहेगी।
उपाय- शिवलय में मिश्री व सुपारी चढ़ाएं।

वृष- आज आपकी इच्छा के विरुद्ध कुछ ऐसा होगा जो आपको अच्छा नहीं लगेगा लेकिन भविष्य में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय- किसी गरीब वृद्ध महिला को रुमाल भेंट करें।

मिथुन- आयात-निर्यात के कारोबार में अच्छे लाभ की संभावना है। मेहनत के अनुकूल लाभ मिलना मुश्किल है। अध्ययन और कला से जुड़े लोग सम्मानित होंगे।
उपाय- गाय को हरा धनिया खिलाएं।

कर्क- आज का समय परिवर्तन और नवीकरण का है। पुराने मित्र मिलेंगे। खूबसूरत यादें ताजा होंगी। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और निष्पक्षता को प्राथमिकता दें।
उपाय-  ॐ पद्मप्रबोदाय नमः मंत्र का जाप करें।

सिंह- आज आपकी धार्मिक आस्था आहत हो सकती है। साथी के साथ वाद-विवाद खत्म होगा और आपसी स्नेह बढ़ेगा। सेहत को लेकर चल रही चिंता समाप्त होगी।
उपाय-  बाल गोपाल का मिश्री मिले जल से अभिषेक करें।

कन्या- कार्य की अधिकता से घरवालों को समय नहीं दे पाएंगे। साथी के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।
उपाय- जायफल पर परफ्यूम छिड़क कर किसी पौधे पर चढ़ा दें।

तुला- आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। निजी समस्या पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे।
उपाय-  गंगा जल से स्नान करें।

वृश्चिक- आज आपका सकारात्मक भाव हर विपत्ति से रक्षा करेगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। क्रश के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
उपाय- दुं दुर्गनाशिनी नमः मंत्र का जाप करें।

धनु- ऑफिस में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। लव लाइफ में रोमांस की कमी बनी रहेगी।
उपाय- कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

मकर- तिजोरी, गल्ले व पर्स का ध्यान रखें, कोई हाथ साफ करने की फिराक में है। परिवार में मनमुटाव या विवाद रह सकता है।
उपाय-  तुलसी के पौधे के पास घी का दीया जलाएं ।

कुंभ- आज हर काम में निश्चित सफलता मिलेगी। आपकी सक्सैस हर किसी को हजम नहीं होगी। भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है।
उपाय- घर में नमक के पानी का पोछा लगाएं।

मीन- वर्क प्लेस और घर से दूर मानसिक शांति के लिए छोटी यात्रा पर जाना होगा। बड़े भाई के साथ टकराव के योग बनते हैं जरा संभल कर रहें।
उपाय-  गंगा जल का छिड़काव घर के मुख्यद्वार पर करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News