Aaj Ka Good Luck (19thAugust 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 07:00 AM (IST)
Aaj Ka Good Luck (19thAugust 2026): हर दिन अपने साथ नई उम्मीद, नए अवसर और सकारात्मक बदलाव के संकेत लेकर आता है। ज्योतिष के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ सकता है। किसी राशि के लिए आज धन लाभ और सफलता के संकेत हैं, तो किसी के लिए रिश्तों में मधुरता, काम में तरक्की या नए अवसर मिलने के योग बन सकते हैं। आज का गुडलक आपको बताएगा कि आपकी राशि के लिए दिन कैसा रहेगा, कौन-से शुभ संकेत मिल सकते हैं और कौन-से आसान उपाय अपनाकर आप दिन को और बेहतर बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का शुभ संकेत और खास उपाय।
मेष- दुश्मनों को जवाब देने के लिए सही वक्त की प्रतीक्ष करें। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से अधिकारी प्रभावित होंगे। पार्टनर के रूखे व्यवहार से दुख होगा।
उपाय- रामतरितमनास का पाठ करें।
वृष- आज का समय आपके लिए बड़ा मजेदार रहने वाला है। अपना काम ध्यान से करें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।
उपाय- हरे कपड़े में नारियल व मिश्री बांधकर दुर्गा मंदिर में चढ़ाएं।
मिथुन- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सम्मान का लाभ मिलेगा। परिवर्तन की दिशा में किया जा रहा प्रयास सफल होगा।
उपाय- शिवालय में देवी पार्वती पर मेहंदी चढ़ाएं।
कर्क- भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। समय पक्ष का बना रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। मुश्किल काम मित्रों के सहयोग से सहज ही पूरे होंगे।
उपाय- किसी गरीब कन्या को 2 रुपए का सिक्का भेंट करें।
सिंह- आज बनते कार्यों में अड़चने आएंगी लेकिन अपनी चतुरता से सभी मुश्किलों से पार पा लेंगे। आपको या आपकी माता को हार्ट से संबंधित बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- दुर्गा मंदिर में चढ़ा 2 रुपए का सिक्का तुलसी पर चढ़ाएं।
कन्या- सुख-सुविधा के सामान पर खर्चा होगा। यात्रा सुखद रहेगी। जानकारी के अभाव में लाभ की योजना से हाथ से निकल सकती है। धनार्जन में सफलता मिलेगी।
उपाय- तुलसी पत्र पर चंदन लगाकर पर्स में रखें।
तुला- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पिता या उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। किया गया परिश्रम सार्थक होगा। वाद-विवाद की स्थिति आपके हित में न होगी।
उपाय- तुलसी पर मीठा दूध चढ़ाएं।
वृश्चिक- आज लाभदायी योजनाओं को लागू करने का समय हैं। मित्रों से मतभेद होगा। व्यवहार में सुधार के लिए पहल करेंगे। भावुकता में अपना ही नुकसान कर लेंगे।
उपाय- 2 रुपए के सिक्के पर गोरोचन लगाकर जेब में रखें।
धनु- कोई पुराना कोर्ट केस रिओपन हो सकता है। कारोबार और जॉब के लिए नए प्रस्ताव मिलेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दाम्पत्य सुख मिलेगा।
उपाय- दूध में मिश्री मिलाकर पिएं।
मकर- आज गलतफहमीयों के कारण आपका वैवाहिक जीवन छीन-भिन्न हो सकता है। सकारात्मक सोच से सफलता मिलेगी। मित्रों से किया वादा पूरा करना आसान होगा।
उपाय- हरे मूंग के दाने सिरहाने रखें।
कुंभ- आज विवाद सुलझाने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर सुधार के लिए कठोर कदम उठाने पड़ेंगे। सफलता को लेकर उत्साहित रहेंगे। प्रॉफ़ेशन में सफलता मिलेगी।
उपाय- पीले रंग के कपड़े पर हल्दी की गांठ रख कर दान करें।
मीन- किसी के भरोसे रहे तो काम हाथ से निकाल सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने से खुशी होगी। कर्तव्य निभाने के बावजूद अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
उपाय- मूंग के दानों पर चंदन लगाकर तिजोरी में रखें।
