Aaj Ka Good Luck (18thAugust 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 11:01 AM (IST)
Aaj Ka Good Luck (18thAugust 2026): 18 अगस्त 2026 का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए कई शुभ संकेत और नए अवसर लेकर आ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के प्रभाव से किसी राशि के जातकों को करियर और कारोबार में लाभ मिल सकता है, तो किसी के लिए धन, परिवार या रिश्तों से जुड़ी अच्छी खबर सामने आ सकती है। वहीं, कुछ राशियों को आज अपने फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
आज का गुडलक जानने के साथ अगर आप राशि के अनुसार बताए गए छोटे-छोटे उपाय करते हैं, तो दिन को और सकारात्मक बनाने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक 18 अगस्त 2026 का शुभ संकेत, गुडलक और आसान उपाय।
मेष- आज जीवन में चल रही समस्याओं से राहत की सांस मिलेगी। वाहन ध्यान से चलाएं। शारीरिक कष्ट कम होगा स्वास्थ्य में सुधार के योग हैं।
गुडलक टिप- फाइनेंसियल डील में असावधानी न बरतें।
वृष- अगर आप कहीं नौकरी करते हैं तो वहां से स्थानांतरण एवं प्रमोशन के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंध टूटने की कगार पर आ सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
गुडलक टिप- फिजूल खर्च न करें।
मिथुन- आज मनचाहे स्थान पर भ्रमण करने का मौका मिलेगा। पार्टनरशिप एवं प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। किडनी से जुड़ी समस्याओं को हल्के में न लें।
गुडलक टिप- बिना पूरी जानकारी के किसी भी काम में हाथ न डालें।
कर्क- अगर आप शादीशुदा हैं और आपका किसी से लव अफेयर चल रहा है तो सावधान रहने की जरुरत है। दुश्मन आपके खिलाफ षंडयत्र रच सकते हैं।
गुडलक टिप- किसी के व्यवहार पर ज़्यादा दुखी न हों।
सिंह- आज का दिन अच्छा फल देने वाला रहेगा। किसी नए कार्य में धन लाभ होने के अच्छे योग हैं। जो विदेश जाने का विचार कर रहे थे, उनके लिए योग बन रहे हैं।
गुडलक टिप- किसी वाद-विवाद में न उलझें।
कन्या- आज शत्रु से चल रही नोक-झोंक अपने अंत तक पहुंचेगी। बवासीर जैसे रोग से होने वाली परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
गुडलक टिप- हालात बदलने से ज़्यादा परेशान न हों।
तुला- आज पराक्रम और शौर्य में वृद्धि होगी। जिन जातको के विदेश जाने से संबंधित कार्य अटके पड़े थे, उनके विदेश जाने के योग बन जाएंगे।
गुडलक टिप- घरेलू मामलात को हल्के मे न लें।
वृश्चिक- आज मृत्यु तुल्य कष्ट से राहत मिलेगी। जिन युवक-युवतियों के प्रेम-प्रसंग या शादी की बात चल रही है वे बीच में टूट सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
गुडलक टिप- प्रॉफ़िट की ज्यादा उम्मीदें न रखें।
धनु- आज मानिसक स्थिति तनाव मुक्त होगी। घर-प्रॉपर्टी लेने के लिए समय अच्छा है। जिनका वैवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा था, वे अब सामान्य होगा।
गुडलक टिप- ज़्यादा दौड़-धूप करने से बचें।
मकर- जो छात्र या छात्राएं किसी टेस्ट कि तैयारी कर रहे हैं, उन्हें पढ़ाई में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नया वाहन या प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं तो अभी न खरीदें।
गुडलक टिप- खर्चों को बेकाबू न होने दें।
कुंभ- आज शत्रु आपकी छाती पर मूंग दलने को तैयार रहेंगे, सतर्क रहें। कोई भी कदम जल्दबाजी में न लें। सोच-समझ कर काम करें। पेट की तकलीफ से राहत मिलेगी।
गुडलक टिप- गैंदे का पौधा घर की छत पर रखें।
मीन- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। जिन जातकों के तलाक के केस काफी समय से लटके हुए हैं, उनके तलाक होने के योग हैं। सेहत के लिए समय थोड़ा ठीक नहीं है।
गुडलक टिप- किसी से कोई गलत वायदा न करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari