Aaj Ka Good Luck ( 16th August 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 07:36 AM (IST)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार कर रहे किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं, तो पछताना पड़ सकता है। कानूनी मामले में सावधानी बरतें। 

उपाय- मां दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें। 

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। रुके हुए  सभी काम गति पकडेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। 

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बिजेनस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। ऑफिस में किसी काम को लेकर सहकर्मियों के साथ बहस होने की संभावना है। 

उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें। 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। माता की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। 

उपाय- शिव जी की पूजा करें। 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। जो लोग काम की तलाश में थे, उन्हें अच्छी जॉब मिल सकती है। दोस्तों के साथ पहाड़ों पर घूमने जा सकते हैं। 

उपाय- विष्णु जी के नामों का जाप करें। 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। भाई  के साथ जमीन-जायदाद को लेकर चल रहा विवाद समाप्त होगा।  भाई की शादी पक्की हो सकती है। 

उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों  किसी नई पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 

उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी।  किसी बड़े और अच्छे घर से रिश्ता आ सकता है। 

उपाय- घर से मीठा खाकर निकलें। 

धनु राशि वालों आज का दिन थोड़ा संभलकर रहने वाला है। किसी काम में निवेश करने से पहले घरवालों की सलाह जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में इजाफा हो सकता है।  

उपाय- भगवान कृष्ण को मोर पंख अर्पित करें। 

मकर राशि के जातकों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है। 

उपाय- शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं। 

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। दोस्तों के साथ मिल कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।  

उपाय- पक्षियों को दाना डालें। 

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। जो लगो रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। 

उपाय- माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News