Aaj Ka Good Luck ( 9th August 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 08:01 AM (IST)

मेष राशि वालों आपके दिन की शुरुआत बेहद सुखद रहेगी। काफी समय से रुका हुआ काम आज संपन्न हो सकता है। युवा वर्ग रोजगार को लेकर चिंतित नजर आएंगे। परिवार के साथ व्यतीत किया हर पल आपको आनंद देगा। स्वास्थ्य भी आपका उत्तम रहेगा।

उपाय- हनुमान जी के चमेली के तेल चढ़ाएं। 

वृष राशि वालों आज घर की सुख सुविधा संबंधी चीजों पर खर्च हो सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। सोच समझकर धन का निवेश करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। 

मिथुन राशि वालों कुछ लोग स्वार्थ की भावना से आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। जितना हो सके अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें। वर्किंग महिलाएं घर की जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें। 

कर्क राशि वालों आय के स्त्रोत बढ़ने से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। युवा वर्ग भविष्य को लेकर ज्यादा फोकस रहेंगे। दांपत्य जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण मनमुटाव रह सकता है। इस राशि के बुजुर्गों को कंधे का दर्द सता सकता है।

उपाय- शिव परिवार की पूजा करें। 

सिंह राशि वालों आज का दिन शानदार रहेगा। बिजनेस संबंधित निवेश करना आपके लिए उत्तम रहेगा। सरकारी जॉब कर रहे जातकों के आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय- घर के मंदिर में प्रणाम करें।

कन्या राशि वालों किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का निवारण होगा। युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। घर के कुछ खर्चों पर कंट्रोल रखें, तो बेहतर होगा। जीवनसाथी की कही कुछ बाते आपको सुकून प्रदान करेगी।

उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। 

तुला राशि वालों आज आपको कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। युवाएं काम को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे। बच्चे खेलकूद में मस्त रहेंगे। आपको सही लोगों की पहचान हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय- मां दुर्गा को इत्र चढ़ाएं। 

वृश्चिक राशि वालों आज आप उच्च लोगों के साथ मेल-मिलाप में व्यस्त रहेंगे। इस राशि के युवा जातकों को जॉब का बेहतरीन ऑफर मिल सकता है। बच्चे अपने माता-पिता की कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय- शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं। 

धनु राशि वाले जो पारिवारिक बिजनेस से जुड़े हैं उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा इस राशि की वर्किंग महिलाओं पर काम का लोड अधिक रहेगा। सेहत आपकी उत्तम रहेगी।

उपाय- पार्टनर को कोई वस्तु गिफ्ट करें। 

मकर राशि वालों नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल चल रहा है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। बच्चों के साथ जरूरी बात शेयर कर सकते हैं।

उपाय- गणेश जी के नामों का जाप करें। 

कुंभ राशि वालों व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए दिन मुनाफा कमाने वाला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। परिवारजनों के साथ सुखद समय बीतेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय- विष्णु जी को पीले फूल अर्पित करें। 

मीन राशि वालों ऑफिस में आपके प्रोजेक्ट के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। प्रेम संबंधों की बात करें, पार्टनर से अपनी मन की बातें शेयर करेंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। 

उपाय- माता-पिता की सेवा करें। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News