Aaj Ka Good Luck (4th August 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 10:19 AM (IST)
Aaj Ka Good Luck (4th August 2026): वैदिक ज्योतिष में प्रत्येक दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालती है। इन प्रभावों के आधार पर कुछ सरल धार्मिक उपाय शुभ फल प्राप्त करने और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए बताए जाते हैं। 4 अगस्त 2026 का दिन भी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। किसी राशि के लिए यह दिन धन लाभ के अवसर ला सकता है, तो किसी के लिए करियर, परिवार या रिश्तों में नई खुशियों का संदेश दे सकता है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आज का गुडलक क्या है और दिन को अधिक शुभ बनाने के लिए कौन-सा आसान वैदिक उपाय करना लाभकारी माना गया है।
मेष- आज समय थोड़ा असमंजस भरा रहेगा। खुद पर थोड़ा नियंत्रण रखें। दुश्मनों को जवाब देने के लिए सही वक्त की प्रतीक्ष करें। पार्टनर के रूखे व्यवहार से दुख होगा।
उपाय- किसी गरीब आदमी को मीठा चना दान करें।
वृष- आज किसी के भरोसे रहे तो बनता काम हाथ से निकाल सकता है। लाभदायी योजनाओं को लागू करने का समय है।
उपाय- क्लीं मंत्र का जाप करें।
मिथुन- सफलता से उत्साहित होंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। सेहत में गिरावट आ सकती है। काम में समय की पांबदी का ध्यान रखें अन्यथा हानि उठानी पड़ेगी।
उपाय- मां मंगला गौरी को गुलाब के फूल की माला पहनाएं।
कर्क- परिवार के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा, जो सुखद रहेगी। जानकारी के अभाव में लाभ की योजना से हाथ से निकल सकती है।
उपाय- 1 नारियल और 11 बादाम श्री राधा कृष्ण पर अर्पित करें।
सिंह- सकारात्मक सोच से सफलता मिलेगी। मित्रों से किया वादा पूरा करना आसान होगा। नए प्रस्ताव मिलेंगे। धनार्जन में सफलता मिलेगी।
उपाय- प्राकृतिक चंदन की सुगंध से अपना घर महकाएं।
कन्या- सुख-सुविधा के सामान पर खर्चा होगा। आरामदायक दिन व्यतीत होगा लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। मुश्किल काम मित्रों के सहयोग से सहज ही पूरे होंगे।
उपाय- श्री कृष्ण को खीर और पूड़ी का भोग लगाएं।
तुला- आज अपने काम से काम रखें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। निजी समस्या पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर विवाद से बचें।
उपाय- देवी दुर्गा पर मोली अर्पित करें।
वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से अधिकारी प्रभावित होंगे। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। पुराने मित्र मिलेंगे, खूब एंजॉय करेंगे।
उपाय- किसी मंदिर अथवा धर्मस्थल में मोर पंख चढ़ाएं।
धनु- आज समय पक्ष का बना रहेगा। भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दाम्पत्य सुख मिलेगा।
उपाय- गोपीजनवल्लभाय नमौस्तुते: मंत्र बोलते हुए तुलसी माता की 11 परिक्रमा करें।
मकर- बेरोजगारों को रोजगार मिलने से खुशी होगी। कर्तव्य निभाने के बावजूद अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
उपाय- शिवलिंग पर गुड़ चढ़ाएं।
कुंभ- आज मित्रों से चल रहा मतभेद खत्म होगा। व्यवहार में सुधार के लिए पहल करेंगे। भावुकता में अपना ही नुकसान कर लेंगे।
उपाय- संध्या के समय तुलसी पर सरसों के तेल का चोमुखी दीपक जलाएं।
मीन- आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिक बजट को ध्यान में रखकर कोई भी काम करें। पिता या उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा।
उपाय- पान के पत्ते पर माखन-मिश्री रखकर कन्हैया लाल को अर्पित करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari