Aaj Ka Good Luck ( 3rd August 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 05:30 AM (IST)

मेष राशि वालों आज आपको व्यावसायिक मामलों में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिश्रम के साथ ही भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार के साथ आनंददायक समय व्यतीत करेंगे।छात्रों को सफलता मिलने के योग है। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय- माता-पिता की सेवा करें। 

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। कानूनी विवादों से घिरे जातकों को राहत मिल सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी। लवमेट के साथ घूमने जा सकते हैं। आंखों से संबंधित कोई समस्या तंग कर सकती है।

उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें। 

मिथुन राशि वाले नौकरीपेशा जातकों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपके पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने की संभावना है। घर की सुख-सुविधा के लिए कोई चीज खरीद सकते हैं। शाम को परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन पर जा सकते हैं।

उपाय- शिव जी के मंदिर जाएं। 

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए काफी दिलचप्स  रहेगा। कुछ बातों का आपके सामने खुलासा हो सकता है। परिजनों का अपनापन देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर के लिए कोई नई चीज खरीद सकते हैं। आपके बच्चे आपके लिए कुछ ख़ास कर सकते हैं।

उपाय- गणेश जी के नामों का जाप करें। 

सिंह राशि वाले जो पारिवारिक बिजनेस से जुड़े उनको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप पार्टनर की तलाश में हैं तो आज आपकी तलाश पूरी होने वाली है।  किसी दोस्त की सलाह आपके मन में उत्साह भर देगी। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय- मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। 

कन्या राशि वालों राजनीति आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। आपके पार्टनर से आपको अच्छी मदद मिलेगी। धैर्य के साथ काम करना अच्छा रहेगा। आप रिलेक्स मूड में रहेंगे। फैमिली में हंसी ख़ुशी का माहौल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय- घर से कुछ मीठा खाकर निकलें। 

तुला राशि वालों आज आप कुछ नए कामों को सफलतापूर्वक निपटा डालेंगे। प्रमोशन मिलने के आसार हैं। आपका वर्क लोड बढ़ सकता है।आज आप बेफिक्र होकर अपने लवमेट के साथ समय गुजार सकते हैं। दांपत्य में खुशियां आएगी। सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

उपाय- लव पार्टनर को कोई तोहफा दें। 

वृश्चिक राशि वालों आज महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान-प्रदान से मन प्रसन्न रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। घरेलू कामों को पूरी जिम्मेदारी  से निपटाएंगे। आपके प्रमोशन की बात चल सकती है। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। सेहत उत्तम रहेगी।

उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। 

धनु राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। राजनीति में आपका रुतबा बढ़ेगा। किसी महिला का आशीर्वाद आपके भाग्य को बढ़ाने वाला होगा। आप जमीन और मकान खरीदने का सोच-विचार कर सकते हैं। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें।

उपाय- शिव परिवार की पूजा करें। 

मकर राशि वालों आज  रुका हुआ काम बनेगा। कोई नया काम हाथ में ले सकते हैं। यदि आप अभिभावक है तो बच्चों के लिए कुछ अच्छा करने का भाव जागृत होगा। परिवार वालों  का पूरा साथ मिलेगा। विदेश यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं। 

कुंभ राशि वालों काम के नये ऑफर मिलेंगे। इस राशि की महिलाएं अपने बालों का विशेष ध्यान रखें। नया काम शुरू करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें। हर काम में सफलता मिलेगी। दोस्तों के सहयोग से हर काम पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती हैं।

उपाय- पक्षियों को दाना डालें।

मीन राशि वालों आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। लव लाइफ में काफी बदलाव  आ सकते हैं। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। जिनसे आपको सही मार्गदर्शन मिलेगा। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा होगा। पैसों का लेनदेन करते वक्त सावधानी बरतें। 

उपाय- मां दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News