Aaj Ka Good Luck (29th July 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 10:24 AM (IST)
Aaj Ka Good Luck (29th July 2026): 29 जुलाई 2026 का दिन वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से कई राशियों के लिए नए अवसर, शुभ संयोग और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आने वाला माना जा रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है। किसी को करियर और कारोबार में सफलता मिलने के संकेत हैं तो किसी के लिए आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और नए संबंधों के योग बन रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को धैर्य, संयम और सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है।
यदि आप जानना चाहते हैं कि आज आपकी राशि का गुडलक कितना मजबूत रहेगा और दिन को अधिक शुभ बनाने के लिए कौन-सा सरल उपाय करना चाहिए, तो वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों का आज का गुडलक और शुभ उपाय यहां पढ़ें।
आप अपने दिन की शुरुआत स्नान के बाद अपने गुरु का स्मरण करके करें तथा अपनी सामर्थ्य के अनुसार किसी जरूरतमंद की सहायता करें, तो इसे शुभ फलदायक माना जाता है। संयमित वाणी, सकारात्मक सोच और धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि आज के दिन शुभता बढ़ाने वाले माने गए हैं।
मेष- किसी से अचानक मुलाकात रिश्ते में बदल सकती है। कारोबार में जल्दी की तो हानि होगी। साझेदारी में जारी टकराव दूर होगा। दाम्पत्य सुख मिलेगा।
उपाय- पीले कागज़ पर पिता का नाम लिखकर पर्स में रखें।
वृष- लाभदायी योजना में पूंजी निवेश करेंगे। सोच-समझ कर वादा करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति सुढृढ़ होगी। उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बनेगा।
उपाय- भगवान कार्तिकेय को फूल अर्पित करें।
मिथुन- आय के नए स्त्रोत बनेंगे। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। कोई अनजान दिल और दिमाग में बस जाएगा।
उपाय- किसी गरीब बच्चे को धार्मिक पुस्तक भेंट करें।
कर्क- नाजुक मामलों में सावधानी के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते है। दौड़-धूप के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
उपाय- "ॐ श्रीं नमः" बोलते हुए पीली सरसों के दाने जला दें।
सिंह- युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। मित्रों के सहयोग से काम बनते चले जाएंगे। खर्च बढ़ेगा।
उपाय- पीले कागज़ पर परेशानी लिखकर नाली में फैंक दें।
कन्या- शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। दिल की बात घरवालों से करने के लिए समय अच्छा है।
उपाय- कागज़ पर गुलाबी स्केच पेन से "बृँ" लिखकर पूजाघर में चढ़ाएं।
तुला- महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। मेहनत से कठीन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। समय अनुकूल बना रहेगा। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी।
उपाय- किसी गरीब महिला को 5 केले दान करें।
वृश्चिक- आय बढ़ेगी। किसी से अचानक मुलाकात रिश्ते में बदल सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य नरम रहने से काम में मन नहीं लगेगा।
उपाय- गणेश जी के मंदिर में लड्डू चढ़ाएं।
धनु- आप व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। नए सौदे हाथ लग सकते हैं। अपनी ताकत का उपयोग कार्य को समय पर पूरा करने में करें।
उपाय- लक्ष्मी जी पर बेसन की बर्फी चढ़ाकर खाएं।
मकर- विरोधियों को बात समझाने में सफल रहेंगे। अपने ही धोखा देंगे। हानि होने से व्यापारिक योजना बंद करनी पड़ेगी। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे।
उपाय- पीपल के नीचे अबीर चढ़ाएं।
कुंभ- बेरोजगारों को रोजगार मिलने से खुशी होगी। समय अच्छा रहेगा। कर्तव्य निभाने के बावजूद अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
उपाय- पीला फूल तिजोरी में रखें।
मीन- आज अगर सिर्फ भाग्य भरोसे रहे तो अच्छे अवसर गंवा देंगे। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी।
उपाय- पीले फूलों की 7 पत्तियां सिरहाने रखें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
