Aaj Ka Good Luck (25th July 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 07:42 AM (IST)
मेष राशि
आज व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। किस दोस्त के साथ किसी रिश्तेदार के गर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय- विष्णु जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
वृष राशि
आज बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। किसी को दिया हुआ उधार पैसा वापस मिलेगा। मन को शांत रखने के लिए मंदिर जाएंगे।
उपाय- घर से कुछ मीठा खाकन निकलें।
मिथुन राशि
आज नौकरीपेशा लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा भाईयों के साथ विवादर दूर होगा। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। बिजनेस में धन लाभ होने की संभावना है। लंबे समय से रुके काम पूरे होते हुए नजर आएंगे। संतान के करियर से जुड़ी कोई शुभ खबर सुनने को मिल सकती है। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी।
उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाएं।
सिंह राशि
आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। युवा घर के कामों में माता की मदद करेंगे। विदेशी मेहमानों के आने से घर में चहल-पहल बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों का दिन अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
उपाय- श्री कृष्ण को बांसुरी अर्पित करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। भाई की शादी पक्की हो जाने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। साथी के साथ विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे।
उपाय- शिव जी के नामों का जाप करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- शिव जी के मंदिर जाएं।
धनु राशि
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
उपाय- जरूरतमंदों को जल दान करें।
मकर राशि
जो लोग लंबे समय से वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना जल्द ही पूरा होगा। संतान के भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छथा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी।
उपाय- माता पार्वती की पूजा करें।
मीन राशि
आज मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे लोगों को थोड़ी और मेहनत करनी पड़ सकती है। माता के साथ किसी चीज को लेकर बहस हो सकती है।
उपाय- श्री यंत्र को घर में स्थापित करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
