Aaj Ka Good Luck (23rd July 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 07:46 AM (IST)
मेष राशि वालों आज आप अपने ही विचारों में उलझे रहेंगे। घर बैठे आज काम से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। सारा दिन परिवार के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। शाम को मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे।
उपाय- मां तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
वृष राशि वालों आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को संडे लगाना पड़ सकता है। दिनभर काम में व्यस्त रहेंगे। बच्चे अपनी माता के साथ काम में हाथ बटाएंगे। शाम को मेहमानों की आवाजाही लगी रहेगी। स्वास्थ्य आपका दिन अच्छा रहेगा।
उपाय- घर के मंदिर में प्रणाम करें।
मिथुन राशि वाले आज पिछले कुछ दिनों से काम में आ रही परेशानियों के कारण परेशान रहेंगे। करियर को आगे बढ़ाने के नए आइडियाज सोचेंगे। संडे के कारण इस राशि की महिलाएं दिनभर घर के कामों में उलझी रहेंगी। बच्चे दिनभर मौज-मस्ती करेंगे।
उपाय- विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें।
कर्क राशि वालों आज घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़े। परिजनों का बेहतरीन सहयोग प्राप्त होगा। शाम को बच्चों के साथ घूमने का प्रोग्राम बनेगा। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा करें।
सिंह राशि वालों आज परिवार के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। बुरी आदतों को सुधारने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी का हर काम में सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो पेट में जलन की समस्या हो सकती है।
उपाय- माता लक्ष्मी के नामों का जाप करें।
कन्या राशि वालों का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। युवा वर्ग को काम से संबंधित कोई फोन आ सकता है। बच्चे खेलकूद के साथ साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देंगे। लवमेट के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि वालों कुछ दिनों से रुके हुए काम आज पूर्ण होंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। शाम को जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्रोग्राम बनेगा। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- किसी जरूरतमंद को अन्न का दान करें।
वृश्चिक राशि वालों इस राशि की महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक लेन-देन का काम न करें तो ही बेहतर होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज काम पर जाना पड़ सकता है। घरेलू मामलों को लेकर सोच में डूबे रहेंगे। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करें।
उपाय- सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
धनु राशि वालों आज का दिन अच्छा बीतेगा। काम से संबंधित जरूरी मीटिंग फोन पर अटेंड करेंगे। बच्चों के साथ हंसी मजाक के मूड में रहेंगे। परिवार वालों का भरपूर प्यार मिलेगा। शाम को दोस्तों के साथ घर पर पार्टी का आयोजन करेंगे। स्वास्थ्य आपका उत्तम रहेगा।
उपाय- ईष्ट देव की पूजा करें।
मकर राशि वालों आपका दिन सकारात्मक रहेगा। मित्रों की सहायता से रुके काम पूरे होंगे। मन किसी पुरानी बातों को लेकर परेशान रह सकता है। बच्चे आज खूब मौज-मस्ती करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
उपाय- शिव जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
कुंभ राशि वालों आज आपको आर्थिक लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। आपको अपने पार्टनर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। परिवार से साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के बुजुर्गों को कोई पुराना रोग तंग कर सकता है, ध्यान रखें।
उपाय- कार्तिकेय जी को मोर पंख अर्पित करें।
मीन राशि वालों आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी खास व्यक्ति के साथ बिजनेस के बारे में फोन पर बात हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ अनबन हो सकती है। सेहत के मामले में दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
