Aaj Ka Good Luck (20th July 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 07:10 AM (IST)

मेष राशि वालों आज नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहे जातकों भरपूर लाभ होगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा। बच्चे अपनी माता के साथ काम में हाथ बटाएंगे। सेहत की बात करें तो यूरिन संबंधी समस्या सामने आ सकती है।

गुडलक उपाय: आज शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें, दिन शुभ रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन अच्छा बीतेगा। व्यवसाय में आपके विचारों को नई दिशा मिलेगी। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। लव पार्टनर को कोई खास उपहार दे सकते हैं। छात्रों को नया सीखने को मिलेगा। शाम को परिवार के साथ हंसी के पल व्यतीत करेंगे।

गुडलक उपाय: सफेद रंग के वस्त्र धारण करें या अपने पास सफेद रुमाल रखें।

मिथुन राशि वाले आज ऑफिस के काम में व्यस्त रहेंगे। सहकर्मी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे। महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंतित रहेगी। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर लापरवाह रहेंगे। गर्म चीजों का सेवन न करें, सेहत खराब हो सकती है।

गुडलक उपाय: गाय को हरी घास या पालक खिलाएं।

कर्क राशि वालों नौकरी में बदलाव का विचार कर रहे हैं तो अभी के लिए उसे स्थगित रखें। कानूनी विषयों से जुड़े स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुकून भरा रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

गुडलक उपाय: 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें।

सिंह राशि वालों कार्यक्षेत्र में किसी के साथ बहस में न उलझें, बात बिगड़ सकती है। आर्थिक लेन-देन के कामों में सावधानी बरते। इस राशि के स्टूडेंट्स मेहनत करेंगे, तो ही सफलता मिल पाएगी। शाम का ज्यादातर समय मेहमानों के साथ गुजरेगा। त्वचा से संबंधित कोई रोग तंग कर सकता है।

गुडलक उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि वालों व्यावसायिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। ऑफिस में आज आप ऊर्जावान रहेंगे। नए क्लाइंट के साथ संपर्क बढ़ेगे। अवसरों का लाभ उठाएंगे। संतान के पक्ष में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ बाहर डिनर करने का प्रोग्राम बनेगा। सेहत ठीक रहेगी।  

गुडलक उपाय: किसी जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान करें।

तुला राशि वालों आर्थिक मामलों में पहले की अपेक्षा कुछ सुधार होगा। कपड़ों के व्यवसाय से जुड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। पैसों के मामले में सावधानी बरतें, नुकसान हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। मानसिक तौर पर शांति महसूस करेंगे। 

गुडलक उपाय: शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए परेशानी वाला रहेगा। परिजनों से कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। अविवाहितों के जीवन में कुछ समस्याएं पनप सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। परिवार के किसी सदस्य का प्रमोशन होने पर खुशी का माहौल रहेगा।

गुडलक उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि वालों आज का दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। अचानक किसी पुराने मित्र से आपका मेल-मिलाप हो सकता है। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें, आंखों में सूजन हो सकती है।

गुडलक उपाय: शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं और जलाभिषेक करें।

मकर राशि वालों आज प्रॉपर्टी में निवेश करना उत्तम रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों के साथ संबंध काफी अच्छे रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। जीवनसाथी के साथ भी कुछ समय व्यतीत करें, रिश्तों में मिठास आएगी।

गुडलक उपाय: मस्तक पर पीले चंदन या केसर का तिलक लगाएं।

कुंभ राशि वालों कार्यक्षेत्र में किसी भी काम को सोच समझकर करें। किसी नए प्रोजेक्ट की योजना बना सकते हैं। आपको जीवनसाथी द्वारा कोई बेहतरीन उपहार मिल सकता है। विद्यार्थियों के परीक्षा में परिणाम उत्तम आएंगे।  सेहत के मामले में दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

गुडलक उपाय: भोलेनाथ को बेलपत्र अर्पित करें।

मीन राशि वालों आज ऑफिस का माहौल परेशानी वाला रहेगा। लापरवाही के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य के साथ कहासुनी हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर जीवनसाथी के साथ विचार-विमर्श करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

गुडलक उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें या गरीबों में काले चने दान करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News