Aaj Ka Good Luck (17th July 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 07:07 AM (IST)
Aaj Ka Good Luck (17th July 2026): वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की बदलती चाल का प्रभाव प्रत्येक राशि पर अलग-अलग पड़ता है। कुछ लोगों के लिए दिन नए अवसर लेकर आता है, तो कुछ को धैर्य और संयम से काम लेने की सलाह देता है। 17 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन भी कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। यदि आप अपनी राशि के अनुसार छोटे-छोटे ज्योतिषीय उपाय अपनाते हैं, तो दिन को और अधिक सकारात्मक एवं शुभ बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज 12 राशियों का गुडलक किस बात में छिपा है और शुभ फल पाने के लिए क्या करना चाहिए।
मेष- कार्यक्षेत्र में अपनी गलतियों को समझने का प्रयास करेंगे, तभी काम सही होगा। अपना काम करने वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतियों से भरा रहेगा। परिवार में सुख भरा समय रहेगा।
उपाय- शिव मंदिर में धूप जलाएं।
वृष- घर में किसी के बीमार होने से टेंशन हो सकती है लेकिन घबराएं नहीं जल्दी ही सब सही हो जाएगा। छात्रों को अधिक परिश्रम की जरुरत पड़ेगी।
उपाय- शिवलिंग पर इत्र चढ़ाएं।
मिथुन- आज धार्मिक कार्यों में लगे रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी भरा समय बिताएंगे। दोस्त से चल रहा मन-मुटाव दूर करने का भरपूर प्रयास करें।
उपाय- गंगा जल का छिड़काव घर के ब्रह्मस्थान पर करें।
कर्क- आज रुका हुआ धन वापिस मिल सकता है, पूरा दिन बहुत प्रसन्न रहेंगे। करियर को लेकर युवाओं के मन में सकारात्मक भाव उत्पन्न होंगे।
उपाय- गरीब व्यक्ति को खाना खिलाएं।
सिंह- आज कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। व्यापार के हर काम को अपनी देखरेख में करवाएं। संतान की तरफ से कोई शुभ खबर सुनने को मिल सकती है।
उपाय- मां बगलामुखी को मिठाई का भोग लगाएं।
कन्या- आज कोई नया काम शुरू करने के लिए परिवार का साथ और प्रेम मिलेगा। मानसिक शांति के लिए एकांत में समय बिताना न भूलें।
उपाय- सफेद चंदन मस्तक पर लगाएं।
तुला- नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के बहुत से नए अवसर प्राप्त होंगे, आलस्य न करें। घर के बच्चे बदलते मौसम की वजह से बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
उपाय- कोई भी सफेद मिष्ठान शिवलिंग पर अर्पित करें।
वृश्चिक- युवा वर्ग परिवार की इच्छाओं को पूरा करेंगे। जिससे खुशहाली भरा माहौल फैमिली में बना रहेगा। भूमी अथवा वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
उपाय- गंगा जल से स्नान करें।
धनु- कारोबार और नौकरी से फायदा मिलने की संभावना है। संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है।
उपाय- गाय को हरी घास खिलाएं।
मकर- आज घरवालों के विरुद्ध जो काम करेंगे, उससे भविष्य में परेशानी खड़ी होगी। समय रहते संभल जाएं। छात्र पढ़ाई के अलावा अपनी स्किल्स पर भी ध्यान दें।
उपाय- बगला कवच का पाठ करें।
कुंभ- आज काम का बोझ अधिक रह सकता है। वाणी में सौम्यता रखें नहीं तो पार्टनर के साथ विवाद होने की संभावना है। सेहत को नजरअंदाज न करें।
उपाय- पीले वस्त्र धारण करें।
मीन- आज ग्रहों की सकारात्मक शक्तियां आपके साथ रहेंगी। मन की इच्छाएं पूरी होने का समय है। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर सीरियस रहेंगे।
उपाय- सफेद वस्तुओं का दान करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
