Aaj Ka Good Luck (16th July 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 11:10 AM (IST)
Aaj Ka Good Luck (16th July 2026): आज 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) के लिए वैदिक ज्योतिष के आधार पर 12 राशियों का आज का गुडलक और गुडलक बढ़ाने के सरल उपाय दिए गए हैं। ज्योतिषीय मार्गदर्शन से आप अपने आज के दिन को सफल बनाएं।
मेष- आज के दिन की शुरुआत में ही कोई लाभकारी जानकारी प्राप्त होगी। सेहत को सही करने के प्रयास लाभ देंगे। घर की जिम्मेदारियों से राहत मिलेगी।
उपाय- चावल का दान करें।
वृष- आज आपके मन में आशा और निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। परिवार में शांति वाला माहौल बना रहेगा। घर की साज-सज्जा के लिए धन खर्च हो सकता है।
उपाय- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
मिथुन- आज मन पर किसी भी तरह का बोझ नहीं रहेगा। युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। अगर वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसे थोड़ा स्थगित कर दें।
उपाय- गाय को घर में बनने वाली पहली रोटी खिलाएं।
कर्क- आज समय थोड़ा बिजी रह सकता है। दूसरों की गलती का हर्जाना आपको भुगतना पड़ सकता है, सावधान रहकर किसी भी काम में हाथ डालें।
उपाय- वस्त्रों का दान करें।
सिंह- आज दिन की शुरुआत में कहीं से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार में भरपूर लाभ मिलेगा। मन शांत रहेगा।
उपाय- हरे रंग के कपड़े पहन कर पूजा करें।
कन्या- आज आपकी वाणी की मधुरता हर वो काम करवा देगी, जिसकी तरफ से आप निराश हो गए थे। सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी।
उपाय- घर से मीठा खाकर निकलें।
तुला- आज काम में खूब मन लगेगा। मेहनत का मीठा फल चखने के लिए तैयार रहें। जो लोग विदेश जाने के चाहवान हैं, उन्हें बाहर जाने का मौका मिल सकता है।
उपाय- उधार लेने और देने से बचें।
वृश्चिक- व्यापार में आय बढ़ने के भरपूर आसार हैं। पारिवारिक जीवन बहुत सुखमय रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरुरत है।
उपाय- शुक्रवार का व्रत रखें।
धनु- आज खर्चों में वृद्धि होगी। नई नौकरी मिलने की संभावना है। व्यापार के किसी काम को लेकर कंफ्यूज रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।
उपाय- शिवलिंग का घी के साथ अभिषेक करें।
मकर- आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम पूरा करने के लिए किसी दूसरी जगह पर जाना पड़ सकता है।
उपाय- मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं।
कुंभ- आज आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। छात्रों की पढ़ाई में रूचि बनी रहेगी।
उपाय- घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
मीन- किसी से हुई अनबन मित्रता में बदलेगी। व्यापार के काम को पूरा करने के लिए मित्रों का सहारा लेंगे। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए घर से दूर जाना पड़ेगा।
उपाय- गणेश जी को हरी दाल चढ़ाएं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari