Aaj Ka Good Luck (8th July 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 07:48 AM (IST)

Aaj Ka Good Luck (8th July 2026):  वैदिक ज्योतिष के अनुसार 8 जुलाई 2026 (बुधवार) के लिए 12 राशियों का सामान्य गुडलक संकेत और भाग्य बढ़ाने के सरल उपाय इस प्रकार हैं।

मेष- आज कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। हाई-फाई लोगों से संपर्क बनेगा। शॉर्ट ट्रिप पर जाने का योग बन रहा है।
उपाय- हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

वृष- ऑफिस में अपने काम से सहयोगी और अधिकारी खुश रहेंगे। मानसिक तनाव को कम करने के लिए परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।
उपाय- माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें।

मिथुन- घर खरीदने के लिए अच्छा अवसर है। इस राशि के बच्चे दिन भर मौज-मस्ती में बिजी रहेंगे। इस राशि के लोगों की किस्मत के दरवाजे खुले हैं।
उपाय- जरूरतमंद को दूध, चावल अथवा सफेद वस्तु का दान करें।

कर्क-  महिलाएं स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। धार्मिक और सामाजिक कामों में ध्यान दें, सोच में गम्भीरता रहेगी। कारोबारी ट्रिप लाभदायक होगी।
उपाय-  ॐ हनुमते नमः मंत्र का 108 बार जप करें।

सिंह- आज आपका दिन खुशनुमा बीतेगा। काम में मन लगा रहेगा। ऑफिस में आपके काम को देखकर प्रमोशन की बात चल सकती है।
उपाय- किसी गरीब को मीठा भोजन कराएं।

कन्या- आज काफी समय बाद आप मन से खुश होंगे। पूरा दिन आपका खुशी से बीतेगा। घऱ से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें।
उपाय- बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।

तुला- आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। समाज में तेज की तरह चमकेंगे। लोग आपका सम्मान करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
उपाय- हनुमान मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं।

वृश्चिक- आज सफलता आपके कदम चूमेगी। आपके किसी भी काम में कोई बाधा नहीं आएगी। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।
उपाय-  "श्री राम जय राम जय जय राम" मंत्र का 108 बार जप करें।

धनु- आज जो योजना बनाई है, उसमें सफलता मिलेगी। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। आपको शुभ फल प्राप्त होगा। जीवनसाथी से कुछ गिफ्ट भी मिल सकता है।
उपाय- लाल मसूर की दाल का दान करें।  

मकर- आज आपकी वजह से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। जो लोग शादी करने की सोच रहे हैं उनको शादी का अच्छा ऑफर मिल सकता है।
उपाय- प्रातः स्नान के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

कुंभ-  आज आपकी बुद्धिमत्ता की लोग प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छे पल व्यतीत करेंगे। पूरा दिन आप एनर्जेटिक रहेंगे लेकिन सेहत का थोड़ा ध्यान रखें।
उपाय- जरूरतमंद को जल का पात्र दें।

मीन- आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। सभी नामुमकिन लगने वाले काम पूरे हो जाएंगे। बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का 11 बार जप करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News