Aaj Ka Good Luck (7th July 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 10:45 AM (IST)

Aaj Ka Good Luck (7th July 2026): वैदिक ज्योतिष की पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, 7 जुलाई 2026 (मंगलवार) का दिन मंगल ग्रह और भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है। यह दिन साहस, ऊर्जा, भूमि, पराक्रम, ऋण मुक्ति और बाधाओं को दूर करने के लिए शुभ माना जाता है। नीचे 12 राशियों के लिए आज का गुडलक और गुडलक बढ़ाने के पारंपरिक उपाय दिए गए हैं।

मेष- अधूरे कामों में मित्रों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं और संवाद से लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी।
उपाय- हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

वृष- आपके ज्यादातर काम समय से ही पूरे हो जाएंगे, बस धैर्य बनाए रखें। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें और अपनी सोच सकारात्मक बनाएं रखें।
उपाय- भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें।

मिथुन- इस राशि के लोग दूसरों को सजेशन देने या उनके मामलों में दखल अंदाजी न करें। अपने पार्टनर के फैसले पर उसका साथ दें।
उपाय- छाता दान करें।

कर्क- यात्रा और नए अवसर लाभदायक रहेंगे। प्रतिस्पर्धा में सफलता के योग बनेंगे। मेहनत का उचित फल मिलने और जिम्मेदारियों में बढ़ौतरी के योग हैं।
उपाय- लाल मिठाई का दान करें।

सिंह- आज कार्यक्षेत्र में मेहनत की स्थिति रहेगी। जो नया मौका मिले, उसे जाने न दें। भविष्य में काम आएगा। बस खुद पर कॉन्फीडेंस रखें।
उपाय- भगवान शिव को सफेद पुष्प अर्पित करें।

कन्या- आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। परिवार के साथ टूर पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। इस राशि के बच्चे आज खेल-कूद और मौज-मस्ती में अपना समय बिताएंगे।
उपाय- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

तुला- आज आपके जीवन से सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। फैमिली के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। सभी रुके हुए काम भी पूरे होंगे।
उपाय- सूर्यास्त और सूर्योदय देखें।

वृश्चिक- धन लाभ और पारिवारिक सुख मिलेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलने के योग हैं। व्यापारिक चर्चाओं में सफलता। नेतृत्व का अवसर मिलेगा।
उपाय- शिवलिंग पर जल में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर अभिषेक करें।

धनु-  बिजनेस के सिलसिले में बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। ये ट्रिप आपके लिए यादगार साबित होने वाला है। जीवनसाथी से गिफ्ट मिलने का योग है।
उपाय- माता लक्ष्मी का स्मरण करें।

मकर- आज घर, परिवार और प्रेमीजनों को लेकर मन बहुत सक्रिय रहेगा। अपने काम पर बारीकी से ध्यान दें। किसी अनुभवी की सलाह लेकर ही कोई महत्वपूर्ण काम करें।
उपाय- तांबे का दान करें।

कुंभ- परिवार और कार्यक्षेत्र में संतुलन बना रहेगा। नौकरी, शिक्षा और परीक्षा से जुड़े कार्यों में शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
उपाय- शिव मंदिर में काले तिल अर्पित करें

मीन- आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। शुभ समाचार के योग हैं। जिससे घर-परिवार में खुशियों की लहर आएगी।
उपाय- सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News