Aaj Ka Good Luck (6th July 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 10:54 AM (IST)

Aaj Ka Good Luck (6th July 2026): वैदिक ज्योतिष की पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, 6 जुलाई 2026 (सोमवार) का दिन भगवान शिव और चंद्र देव को समर्पित माना जाता है। सोमवार होने के कारण मन की शांति, स्वास्थ्य, परिवार और भावनात्मक संतुलन से जुड़े कार्यों में विशेष शुभता मानी जाती है। नीचे 12 राशियों के लिए आज का गुडलक और गुडलक बढ़ाने के उपाय दिए गए हैं।

मेष- व्यापार में अच्छा मुनाफा। सरकारी कार्यों से आर्थिक लाभ। खर्च और बचत में संतुलन बनाए रखें। बड़े निवेश सोच-समझ कर करें।
उपाय- कौओं को भोजन दें।

वृष- ऑफिस में काम का दबाव खत्म होगा, मानसिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ चल रहे मतभेद समाप्त होंगे।
कोई आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।
उपाय- विधवा अथवा विदूर को दही खाने के लिए दें।

मिथुन- आज अगर आप से कोई उधार मांगे तो पहले आप अपनी सेविंग्स पर जरूर नजर डाल लें। गुप्त शत्रुओं से बचें। मां की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
उपाय- किसी बुजुर्ग को पीला वस्त्र गिफ्ट करें।

कर्क- बातचीत से गलतफहमियां खत्म होंगी। किसी को उधार पैसा न दें। निवेश के लिए समय अच्छा है। घरेलू सुख-सुविधाओं और पारिवारिक जीवन में सुकून को अनुभव करेंगे।
उपाय- ब्राह्मण को हल्दी दान करें।

सिंह- आज का दिन आपके लिए खर्चीला रह सकता है। अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब हो सकते हैं। अपनी पॉकेट का खास ख्याल रखें।
उपाय- गरीब या मजदूर की सहायता करें।

कन्या- ऑफिस में आपके काम से सहयोगी और अधिकारी खुश रहेंगे। मानसिक तनाव कम होगा। अपने लवर के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाया जा सकता है।
उपाय-  परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।

तुला- आज का दिन आपके लिए व्यस्त रह सकता है। शेड्यूल बहुत बिजी रहेगा। कोई पुराना दोस्त अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है।
उपाय- हनुमान जी का स्मरण करें।

वृश्चिक- अचानक कुछ बड़े और अप्रत्याशित खर्चे हो सकते हैं लेकिन धन की अवक भी अच्छी रहेगी। भावुक होकर कोई भी फैसला न लें।
उपाय- मुट्ठीभर काले तिल किसी जरूरतमंद को दान करें या बहते जल में प्रवाहित करें।

धनु- आपका मूड बढ़िया रह सकता है बस अपने आप में मस्त रहें। जरूरी सामान की शॉपिंग में शाम का समय बीत सकता है।
उपाय- जेब में एक साफ तांबे का सिक्का रखें।

मकर- आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। मामला ऑफिस का हो या फिर घर का, आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाने में कामयाब हो सकते है।
उपाय- घर के मुख्य द्वार को साफ रखें।

कुंभ- आज ऐसी चीजें बिल्कुल न खरीदें, जो फिलहाल आपके काम में आने वाली नहीं हैं। ऑफिस में आपके ऑरिजनल आइडिया पसंद किए जा सकते है।
उपाय- सरसों के तेल लगी रोटी या सादी रोटी खाएं।

मीन- आज हर मुश्किल काम में आपकी जीत हो सकती है, बेशर्ते अपने हौंसले बुंलद रखें। बिजनेस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है।
उपाय- सफेद बालों वाली महिला को आम खिलाएं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News