Aaj Ka Good Luck (5th July 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2026 - 01:11 AM (IST)

Aaj Ka Good Luck (5th July 2026): वैदिक ज्योतिष की पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, 5 जुलाई 2026 (रविवार) के लिए 12 राशियों का सामान्य गुडलक संकेत और शुभ फल बढ़ाने के उपाय इस प्रकार हैं। 

मेष- अचानक धन लाभ के योग हैं। व्यापार विस्तार से मुनाफा होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। रुके हुए भुगतान मिलने की संभावना है।
उपाय- हिजड़े का आशीर्वाद लें।

वृष- आज आपके बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। लाइफ पार्टनर से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। आर्थिक मजबूती और निवेश से लाभ मिलेगा।
उपाय- खोटा सिक्का चलते जल में प्रवाहित करें।

मिथुन- आज का दिन खूबसूरत रहेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान रखना होगा। बिज़नेस में फायदा होगा। काम में मन लगा रहेगा।
उपाय- शिव मंदिर में डमरु बजाएं।

कर्क- सफलता, सम्मान और रुके हुए कार्यों में प्रगति के पूरे-पूरे चांस हैं। आर्थिक सुधार होगा। बोनस या प्रोत्साहन राशि मिल सकती है।
उपाय- भगवान सूर्य नारायण को प्रणाम करें।

सिंह- व्यापार, नौकरी और धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। सोच-समझकर निवेश करें।
उपाय- दुर्गा स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या-  भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। शॉर्ट ट्रिप पर जाने का योग बन रहा है। स्टूडेंट्स को भविष्य की चिंता खत्म होगी।
उपाय- सूर्य ढलने से पहले कपड़े धो लें।

तुला- करियर और आर्थिक उन्नति के प्रबल योग हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं।
उपाय- अमरती का दान करें।

वृश्चिक- आज समाज में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश, वेतन वृद्धि और बचत में बढ़ोतरी होगी। फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा।
उपाय- भैरव बाबा को तेल से बनी कचौड़ी का भोग लगाएं।

धनु- साझेदारी वाले व्यापार में लाभ। आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। सेहत पर ध्यान देने की जरुरत।
उपाय- नमक का सेवन न करें।

मकर- कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। हाई-फाई लोगों से संपर्क बनेगा। अचानक लाभ और व्यापारिक सफलता मिलेगी।
उपाय- पेड़-पोधों को जल दें।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। जीवनसाथी से सुबह-सुबह गिफ्ट मिलने वाला है। आय स्थिर रहेगी।
उपाय- नहाने के पानी में गंगा जल डालें।

मीन- करियर और व्यापार दोनों से अच्छा धन लाभ। अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे। निवेश लाभदायक रहेगा।
उपाय- रात को सोने से पहले गंदे बरतन रसोई में न छोड़ें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News