Aaj Ka Good Luck (3rd July 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 10:11 AM (IST)

Aaj Ka Good Luck (3rd July 2026): आज के लिए प्रस्तुत हैं 12 राशियों का गुडलक उपाय, जिनमें पूजा-पाठ, मंत्र जाप, दान और सरल धार्मिक आचरण शामिल हैं। इन उपायों को श्रद्धा और सकारात्मक भावना के साथ अपनाकर आप अपने दिन की शुरुआत शुभता के साथ कर सकते हैं। ध्यान रखें कि ज्योतिष जीवन के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है, जबकि सफलता का वास्तविक आधार आपके कर्म, विवेक और निरंतर प्रयास ही होते हैं।

मेष- लंबे समय से जिस चीज़ की इच्छा थी, वह मिलने से खुशी मिलेगी। कुछ भी खाने-पीने से पहले विशेष सावधानी बरतें। 
उपाय- पीपल पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

वृष- पेंडिंग पड़े काम मित्रों के सहयोग से पूरे होंगे। पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर होंगी। जॉब चेंज करने की सोचेंगे।
उपाय- मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें।

मिथुन- पारिवारिक मामले सुलझने से राहत मिलेगी। पार्टनरशिप का ऑफर एक्सेप्ट कर लें, अच्छा लाभ मिलेगा।
उपाय- काले तिल का दान करें।

कर्क- करियर क्षेत्र से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला आज न लें। निवेश करने का विचार बना रहे हैं तो सोच-समझकर आगे बढ़ें। 
उपाय- हनुमान मंदिर में चमेली का तेल चढ़ाएं।

सिंह- दुश्मनों से सावधान रहें। दोस्तों की हेल्प करने से रिश्तों में मिठास आएगी।  किसी अपने से स्पेशल गिफ्ट मिलेगा।
उपाय- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।

कन्या- किसी की हेल्प करनी पड़ सकती है। मित्रों से किया वादा तोड़ने से दुखी रहेंगे। नए कांटेक्ट से लाभ मिलेगा। 
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।

तुला- न चाहते हुए भी संचित धन आपको खर्च करना पड़ सकता है। सही बजट बनाकर चलेंगे तो स्थितियां सुधरेंगी। 
उपाय- गुड़ और गेहूं का दान करें।

वृश्चिक- रोजगार की तलाश में लगे लोगों को प्रयास बढ़ाने होंगे। तभी मनचाहे मुकाम हासिल कर पाएंगे। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।
उपाय- सुबह स्नान के बाद लक्ष्मी मांता के मंदिर जाएं।

धनु- जिस काम में हाथ डालने की कोशिश कर रहे हैं, वह लाभ पहुंचाएगा। बनाए गए प्लान में बदलाव संभव है।
उपाय- गणेश जी को सिंदूर अर्पित करें।

मकर- आर्थिक रूप से कुछ परेशानियां पैदा हो सकती हैं। धन के मामले में फूंक-फूंक कर कदम रखने होंगे।
उपाय- मां बगलामुखी को पंचमेवा का भोग लगाएं।

कुंभ- खानपान का ध्यान रखें वरना सेहत खराब हो सकती है। अपने विरोधियों से बचकर रहना होगा, खासकर कार्यक्षेत्र में शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं।
उपाय- भगवान शिव के मंत्रों का जप करें। 

मीन- किसी का मेहमान बनकर खूब मौज करेंगे। दुश्मनों से सतर्क रहें, परेशानी हो सकती है।
उपाय- हरे रंग का उपयोग करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News